Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: CM को सौंपी गई रिपोर्ट, मंत्री दीपिका पांडेय बोलीं- छात्रों से लिखित में मांगे गए सुझाव

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:54 PM (IST)

    रांची में जेपीएससी और जेएसएससी विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच पहली दौर की वार्ता हुई। ...और पढ़ें

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह। (ANI)

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह। (ANI)

    HighLights

    1. सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई पहली दौर की वार्ता।

    2. छात्र शनिवार शाम तक लिखित सुझाव देंगे, सरकार करेगी कार्रवाई।

    3. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समाधान के लिए बड़े बदलाव को तैयार।

    राज्य ब्यूरो, रांची। रांची में चल रहे जेपीएससी और जेएसएससी प्रोटेस्ट को लेकर शुक्रवार देर शाम सरकार और छात्र डेलिगेशन के बीच पहले दौर की वार्ता हुई। यह वार्ता करीब 1 घंटे 40 मिनट तक चली।

    छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि छात्रों से शनिवार की शाम तक लिखित सुझाव मिलने के बाद सरकार इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएगी।

    वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और समस्याओं के समाधान के आसार दिखने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छात्रों के साथ हुई वार्ता के विभिन्न पहलुओं से अवगत करा दिया गया है।

    सीएम ने संकेत दिए कि छात्रों से प्राप्त सुझाव के आधार पर सरकार व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन के लिए भी तैयार है।

    सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को छात्रों के साथ हुई बातचीत को लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट दी है। तीन-चार दिनों के अंदर मंत्रियों की कमेटी की सिफारिशों पर काम शुरू हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- रांची में छात्रों और सरकार के बीच 1 घंटे 40 मिनट चली बातचीत, मीटिंग के बाद डेलिगेशन ने कहा- जारी रहेगा आंदोलन

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC प्रोटेस्ट पर रांची में हाई-लेवल मीटिंग खत्म, छात्रों ने सरकार को दिया 10 अगस्त तक का अल्टीमेटम