Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14वीं JPSC अनियमितताओं पर रांची में BJYM का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का कर रहे घेराव

    By Dilip KumarEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:55 PM (IST)

    14वीं JPSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची में जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्य ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 14वीं JPSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन।

    2. पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की, वाटर कैनन, अश्रु गैस वाहन तैयार।

    राज्य ब्यूरो, रांची। रांची में 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जेपीएससी कार्यालय घेराव और प्रदर्शन कार्यक्रम समाप्त हो गया है। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।

    jharkhand protest 9

    इस दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, सरकार और जेपीएससी के खिलाफ नारेबाजी तथा मुख्य गेट तक पहुंचने को लेकर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि, हालात सामान्य हो गए हैं।

    jharkhand protest 1

    इसके बाद प्रदर्शनकारी सीधे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    jharkhand protest 3

    कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता मौजूद हैं।

    jharkhand protest 5

    बता दें कि, 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज, 22 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जेपीएससी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था।

    jharkhand protest 6

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मार्च करते हुए जेपीएससी कार्यालय तक पहुंचने वाले थे।

    jharkhand protest 7

    बैरिकेडिंग तोड़ मुख्य द्वार तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    जेपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारी सरकार और जेपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल जेपीएससी कार्यालय के पास भाजपा के प्रदर्शनकारी रोके गए है।

    प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर जेपीएससी कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंच गए है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मौके वाटर कैनन, अश्रु गैस वाहन तैयार रखे गए हैं।

    jharkhand protest 8

    जेपीएससी कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शनकारियों ने एक बैनर लगाने का प्रयास किया, जिस पर लिखा था, "JPSC का रेट क्या है?"

    हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बैनर को खींचकर हटा दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए गेट के बाहर हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही।

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

    जेपीएससी कार्यालय घेराव से पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर 14वीं जेपीएससी परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

    उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया, लेकिन परिणाम पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर तक नहीं हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को न तो ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई और न ही आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी का संतोषजनक जवाब मिला।

    jharkhand protest 4

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारियों का चयन करने वाली संस्था की कार्यप्रणाली ही सवालों के घेरे में हो, तो युवाओं का भरोसा कैसे कायम रहेगा।

    उन्होंने इन मुद्दों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित जेपीएससी कार्यालय घेराव में अधिक से अधिक युवाओं से शामिल होकर पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह भर्ती प्रक्रिया की मांग उठाने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- JPSC गड़बड़ी पर विपक्ष का सरकार पर दबाव बढ़ा, सीबीआई जांच की मांग तेज

    यह भी पढ़ें- JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते का इस्तीफा, CID और रांची पुलिस के छापे के बाद उठाया कदम