JPSC-JSSC आंदोलन के प्रमुख चेहरे, जिसको तोड़ नहीं पा रही सरकार; देवेंद्रनाथ महतो से राहुल क्रांति तक
Ranchi Protest: रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्र आंदोलन ने कई प्रमुख चेहरे उभारे हैं। देवेंद्रनाथ महतो, राहुल क्रांति, ...और पढ़ें

देवेंद्रनाथ महतो रांची प्रोटेस्ट का सबसे बड़ा चेहरा बन कर उभरे हैं।
HighLights
देवेंद्रनाथ महतो आमरण अनशन पर, सोनम वांगचुक से तुलना।
रवींद्र पासवान, पीयूष सिंह सरकार से वार्ता में प्रमुख।
राहुल क्रांति सहित कई छात्र भूख हड़ताल पर सक्रिय।
डिजिटल डेस्क, रांची। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन ने कई चेहरे उभारे हैं। जिनकी जिद को तमाम प्रयासों के बावजूद सरकार डिगा नहीं पा रही है।
इनमें कुछ लंबे समय से अनशन पर बैठे हैं तो कुछ सरकार से वार्ता और मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। आंदोलन दो मुख्य गुटों में बंटा होने के बावजूद ये नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। जानिए रांची छात्र आंदोलन के पांच प्रमुख चेहरे।
1. देवेंद्रनाथ महतो
आंदोलन का सबसे प्रमुख और चर्चित चेहरा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) से जुड़े छात्र नेता। 2 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे। सोनम वांगचुक से तुलना की जा रही है। विधानसभा मार्च में भी एंबुलेंस से शामिल हुए। तबीयत खराब होने पर सदर अस्पताल में एडिमट किया गया। अनशन लगातार जारी है। तबीयत नाजूक है, पर जोश में कोई कमी नहीं है। देवेंद्र जयराम महतो की पार्टी जेकेएलएम से जुड़े हुए बताए जाते हैं। छात्रों का प्यार इन्हें खूब मिल रहा है।
2. रवींद्र पासवान
JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के प्रमुख नेता। सरकार के साथ वार्ताओं में शामिल रहे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन की मांगें रखते नजर आते हैं। सीधे-सीधे सरकार को चेतावनी देनेवाले वीडियो वायरल हैं। सीजीएल जांच और सीबीआई जांच सहित अभ्यथियों व छात्रों की तमाम मांगाें पर अपनी बात बखूबी रखते हैं।
खबरें और भी
3. पीयूष कुमार सिंह
रिफॉर्म्स मंच के महत्वपूर्ण नेता। सरकार से बातचीत में प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे और आंदोलन को आगे बढ़ाने वाले बयान देते रहे। अधिकारियों और मंत्रियों के सामने छात्रों की बात खुल कर स्पष्टता से रखते हैं।
4. राहुल क्रांति (राहुल क्रांति कुमार)
अनुभवी छात्र नेता और अनशनकारी। पहले कई आंदोलनों में सक्रिय रह चुके हैं। वर्तमान आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे प्रमुख चेहरों में शामिल। राहुल छात्रों के मांगों पर अपनी बात स्पष्ट तौर पर रखते हैं। इंस्टाग्राम में इनकी आवाज सुनी जा रही है।
5. सविता कुमारी/ रूपेश कुमार/ उम्मे हबीबा
ये तीनों भी अनशन पर बैठे प्रमुख अभ्यर्थी हैं। खासकर सविता कुमारी और रूपेश कुमार आंदोलन के सक्रिय चेहरों के रूप में चर्चा में रहे। उम्मे हबीबा की तबीयत खराब होने पर सदर अस्तपताल में एडमिट किया गया है। जहां उनसे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और भाजपा नेता भी मिल चुके हैं।
आंदोलन में दो मुख्य गुट सक्रिय हैं। एक देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व वाला और दूसरा JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच। इसलिए चेहरे थोड़े बिखरे हुए हैं, लेकिन ऊपर बताए गए नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं और आंदोलन को मजबूती दे रहे हैं। दोनों ही मंच हजारों की संख्या में छात्र, अभ्यथी और कुछ स्थानीय नेता भी सपोर्ट में लगातार डटे हुए हैं।