मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: मार्च महीने की राशि हुई जारी, रांची के 3.89 लाख महिलाओं को मिले 97.32 करोड़ रुपए
रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च महीने की राशि जारी कर दी गई है। कुल 3.89 लाख महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डीबीटी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले में मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।
योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि भेजी गई है।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो।
यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में कोई समस्या होती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
| प्रखंड / शहरी क्षेत्र | लाभुकों की संख्या |
|---|---|
| कांके | 31,548 |
| बेड़ो | 20,571 |
| चान्हो | 19,699 |
| रातू | 18,545 |
| सिल्ली | 21,120 |
| ओरमांझी | 18,147 |
| तमाड़ | 18,491 |
| नामकुम | 17,847 |
| नगड़ी | 17,856 |
| अनगड़ा | 16,701 |
| बुढ़मू | 17,816 |
| मांडर | 23,079 |
| अरगोड़ा शहरी क्षेत्र | 13,360 |
| हेहल शहरी क्षेत्र | 15,245 |
| नगड़ी शहरी क्षेत्र | 8,250 |
| नामकुम शहरी क्षेत्र | 9,489 |
| बुंडू शहरी क्षेत्र (नगर पंचायत) | 3,502 |
| सदर शहरी क्षेत्र | 24,780 |
यह भी पढ़ें- झारखंड गठबंधन में राजद को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज, JMM-कांग्रेस में तनाव के बीच तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- रांची में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, बिरयानी दुकान से 9 कमर्शियल सिलिंडर जब्त