Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदल गया रांची-नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस का रूट, गरीब रथ भी अब दूसरे रास्‍ते तय करेगी सफर, धड़ाधड़ कैंसिल हुईं कई ट्रेनें

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 08:31 AM (GMT+05:30)

    रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब अलग-अलग दिनों में गोमो होकर चलेगी। सिर्फ राजधानी ही नहीं बल्कि रांची से राजधानी दिल्‍ली तक का सफर तय ...और पढ़ें

    गोमो होकर चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।
    गोमो होकर चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में गोमो होकर चलेगी। रांची-नई दिल्ली गरीब रथ भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। बरकाकाना-डेहरी आन सोन और बरवाडीह-डेहरी आन सोन पैसेंजर के पहिए बीच रास्ते में ही थम जाएंगे।

    पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में तीसरी लाइन के कमीशनिंग के लिए कोसिआरा, हैदर नगर व जपला स्टेशन के यार्ड में नाॅन इंटरलाकिंग होगा। इसे लेकर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

    इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

    •  एक और आठ नवंबर को 20408 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस डेहरी आन सोन, गया, गोमो व राजाबेड़ा होकर चलेगी।
    •  दो व नौ नवंबर को 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस राजाबेड़ा, गोमो, गया, डेहरी आन सोन होकर चलेगी।
    •  27, 30 व 31 अक्टूबर और 03, 06, 07 व 10 नवंबर को 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस गढ़वा रोड, चोपन व चुनार होकर चलेगी।
    •  29 व 31 अक्टूबर और 02, 05, 07 व 09 नवंबर को 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस चुनार, चोपन और गढ़वा रोड होकर चलेगी।

    यह भी पढ़ें: Jamtara Crime: डॉक्टर के घर में घुसे नकाबपोश डकैत, कंपाउंडर को गनप्वॉइंट रखकर लूट लिए कैश समेत लाखों के गहने

    आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

    •  27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03311 बरवाडीह-डेहरी आन सोन पैसेंजर स्पेशल गढ़वा रोड से डेहरी आन सोन के बीच रद्द रहेगी।
    •  27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03312 डेहरी आन सोन-बरवाडीह पैसेंजर स्पेशल डेहरी आन सोन से गढ़वा रोड के बीच रद्द रहेगी।
    •  27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03341 बरकाकाना-डेहरी आन सोन पैसेंजर स्पेशल गढ़वा रोड से डेहरी आन सोन के बीच रद्द रहेगी।
    • 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03342 डेहरी आन सोन-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल डेहरी आन सोन से गढ़वा रोड के बीच रद्द रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: मिशन-2024 के लिए एक्शन मोड में हेमंत सोरेन, JMM कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव की तैयारी का मूलमंत्र

    खबरें और भी