Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की हत्या के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, जमानत पर बाहर शूटरों की कुंडली खंगालने में जुटी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की हत्या के बाद रांची पुलिस अलर्ट पर है और जमानत पर छूटे गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. सुजीत सिन्हा की हत्या के बाद रांची पुलिस अलर्ट पर।

    2. जमानत पर छूटे गिरोह के सदस्यों की तलाश जारी है।

    3. गैंगवार रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का लक्ष्य।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की हत्या के बाद रांची की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है।

    पुलिस अब सुजीत सिन्हा गिरोह के उन सभी सदस्यों और शूटरों की कुंडली खंगालने में जुट गया है, जो वर्तमान में जेल से जमानत (बेल) पर बाहर हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य गैंग के बचे हुए सदस्यों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में किसी भी संभावित गैंगवार या कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकना है।

    एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस की विशेष टीमें जमानत पर छूटे गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

    इस पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि सुजीत सिन्हा की हत्या के बाद गिरोह की कमान कौन संभाल रहा है और क्या गैंग के सदस्य किसी बड़ी जवाबी कार्रवाई या आपराधिक घटना की साजिश तो नहीं रच रहे हैं।

    इसके साथ ही पुलिस उन अपराधियों की गतिविधियों और उनके वर्तमान ठिकानों की भी निगरानी कर रही है जो हाल के महीनों में जेल से बाहर आए हैं।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुजीत सिन्हा गिरोह कोयला अंचल से लेकर राजधानी तक रंगदारी, ठेकेदारी में वर्चस्व और जमीन विवाद से जुड़े अपराधों में सक्रिय रहा है।

    वर्चस्व के लिए हो सकती है जंग

    उसकी मौत के बाद गिरोह में बिखराव या नए सिरे से वर्चस्व की जंग शुरू होने की आशंका बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस पूरे आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चौतरफा रणनीति बना रही है।

    संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उनके पुराने मददगारों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि इस गिरोह के प्रभाव को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: शव से मिलीं दो गोलियां, दोनों कमर के ऊपर लगी थीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें

    खबरें और भी