Ranchi Power Cut: रांची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए कब और कहां रहेगा शटडाउन
रांची के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग आरडीएसएस योजना के तहत लाइन कन्वर्जन और केबलिंग कार्य कर रहा है। ...और पढ़ें

रांची में आज बिजली रहेगी गुल। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत अलग-अलग जगहों पर लाइन कन्वर्जन और केबलिंग कार्य किए जाने के कारण यह शटडाउन लिया गया है।
डोरंडा अंतर्गत राजेंद्र चौक फीडर में रिसालदार नगर में एबी केबलिंग कार्य के चलते सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान रिसालदार नगर एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
वहीं, पिस्का मोड़ क्षेत्र के विकास नगर, स्टाफ बैंक कालोनी एवं इंद्रपुरी रोड नंबर-14, रातू रोड इलाके में एलटी लाइन कन्वर्जन कार्य के कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
तुपुदाना अवर प्रमंडल अंतर्गत कल्याणपुर रोड नंबर-5 और टेंडर हार्ट विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा कोकर अवर प्रमंडल के अंतर्गत कृष्णापुरी, छठ तालाब के आसपास, चुटिया, केतारी बगान रोड नंबर-13, साई कालोनी, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम सहित कई इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पूर्व तैयारी कर लें और सहयोग करें।
नामकुम क्षेत्र में आज 33केवी लाइन शिफ्टिंग को लेकर एक घंटे बिजली बाधित
नामकुम क्षेत्र के 33केवी कुसई फीडर में रविवार को शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन दुर्गा सोरेन चौक के पास 33केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण निर्धारित किया गया है।
बिजली विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से एक बजे तक लगभग एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, अनंतपुर, निवारणपुर मजिस्ट्रेट कालोनी और हिनू सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
विभाग ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।