Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सितंबर में रांची की कई ट्रेनें रद, गोड्डा -गोरखपुर जाने वाले यात्री तुरंत देखें लिस्ट

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:50 PM (IST)

    पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में विकास कार्यों के कारण सितंबर में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रांची-गोड्डा, रांची-गोरखपुर और हटिया-बर्द्धमान ए ...और पढ़ें

    सितंबर में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

    सितंबर में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

    HighLights

    1. विकास कार्य से सितंबर में ट्रेनें प्रभावित होंगी।

    2. रांची से गोड्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस सितंबर में रद्द रहेंगी।

    जागरण संवाददाता, रांची। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में विकास कार्य के कारण सितंबर में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसका सीधा असर रांची और हटिया से चलने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

    रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस और हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया गया है। वहीं कई अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तिथियों में रद किया गया है।

    रांची-गोड्डा एक्सप्रेस दो दिन रद

    ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 24 और 26 सितंबर को रद रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 25 और 27 सितंबर को रद रहेगी। इससे इन तिथियों में रांची और गोड्डा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

    रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस भी रहेगी रद

    ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद रहेगी। इन दोनों ट्रेनों के यात्रियों को संबंधित तिथि में यात्रा के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था करनी होगी।

    हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस आसनसोल तक ही

    ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस 24, 25, 26 और 27 सितंबर को आसनसोल तक ही चलेगी। इन तिथियों में ट्रेन का परिचालन आसनसोल में ही समाप्त कर दिया जाएगा।

    वापसी में ट्रेन संख्या 13504 हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में हटिया से नहीं, बल्कि आसनसोल से ही खुलेगी। यानी यात्रियों को हटिया और आसनसोल के बीच की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

    राउरकेला-जयनगर और टाटानगर-जयनगर भी प्रभावित

    ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 24 और 26 सितंबर को रद रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 25 और 27 सितंबर को रद रहेगी। ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस 25 सितंबर को तथा ट्रेन संख्या 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद रहेगी।

    पटना-थावे एक्सप्रेस भी रद

    आसनसोल मंडल में विकास कार्य का असर ट्रेन संख्या 18621 पटना-थावे एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा। यह ट्रेन 24, 25, 26 और 27 सितंबर को रद रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18622 थावे-पटना एक्सप्रेस 23, 24, 25 और 26 सितंबर को रद रहेगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रांची के हटिया स्टेशन पर अब चेहरे से होगी पहचान, गुमशुदा बच्चों की तलाश और अपराधियों की निगरानी में मदद करेगा FRS