रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 7 अगस्त को किता-सिल्ली रूट पर ब्लॉक; कई ट्रेनों पर दिखेगा असर
किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण 7 अगस्त को ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रांची रेल मंडल की पांच जोड़ी ट्रेनें प्रभावित होंगी। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक।
रांची रेल मंडल की पांच जोड़ी ट्रेनें होंगी प्रभावित।
दो जोड़ी हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद।
जागरण संवाददाता, रांची। किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए सात अगस्त, शुक्रवार को ब्लाक लिया जाएगा। इसके कारण रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली पांच जोड़ी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
तीन जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन व आंशिक प्रारंभ होगा, जबकि हटिया-सांकी-हटिया के बीच चलने वाली दो जोड़ी यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद रहेंगी।
गोमो तक ही जाएगी बर्द्धमान-मेमू
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का सात अगस्त को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। इस दिन गोमो-हटिया-गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।
आद्रा तक ही चलेगी खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का सात अगस्त को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आद्रा से आंशिक प्रारंभ होगा। आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।
मुरी से ही लौटेगी आसनसोल-रांची मेमू
ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का सात अगस्त को मुरी स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। मुरी-रांची-मुरी के बीच ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।
दो जोड़ी हटिया-सांकी ट्रेनें पूरी तरह रद
ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर तथा 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर सात अगस्त को रद रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।