Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर यात्रियों को राहत: रांची मंडल की ट्रेनों में लगाए जा रहे एक्स्ट्रा स्लीपर कोच, भीड़ का दबाव होगा कम

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:26 PM (IST)

    रांची रेल मंडल ने होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े हैं। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात् ...और पढ़ें

    होली के दौरान ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच। फाइल फोटो

    होली के दौरान ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची। होली के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रांची रेल मंडल ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं।

    त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके और यात्रा सुगम हो सके।

    ट्रेन संख्या 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस में 28 फरवरी को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया। ट्रेन संख्या 18611 रांची वाराणसी - वाराणसी एक्सप्रेस में 28 फरवरी को जोड़ा गया।

    वहीं, दो मार्च 2026 एवं छह मार्च 2026 को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 18619 रांची- गाेड्डा एक्सप्रेस में 28 फरवरी को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया।

    हटिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस में एक मार्च और दो मार्च को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में 28 फरवरी, दो मार्च एवं पांच मार्च को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

    रेल प्रशासन के अनुसार होली के दौरान अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ नियमित ट्रेनों में कोच बढ़ाने से प्रतीक्षा सूची कम होने की उम्मीद है। इससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और भीड़ के दबाव में कमी आएगी।

    यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी आरक्षण स्थिति की जांच कर लें और समय पर स्टेशन पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- होली पर रेलवे का तोहफा: यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, 4 एक्सप्रेस ट्रेन में जुड़ेंगे एक्सट्रा कोच

    यह भी पढ़ें- होली पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर और हटिया-पटना एक्सप्रेस में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

    खबरें और भी