Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिश्वतखोरी कर रहा था राजस्व कर्मचारी, मौके पर पहुंच गई ACB की टीम; देखते ही उड़ गए होश

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 11:37 AM (IST)

    Jharkhand Crime News झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान रिश्वत लेते राजस्व कर्म ...और पढ़ें

    रिश्वतखोरी कर रहा था राजस्व कर्मचारी, मौके पर पहुंच गई ACB की टीम; देखते ही उड़ गए होश
    रिश्वतखोरी कर रहा था राजस्व कर्मचारी, मौके पर पहुंच गई ACB की टीम; देखते ही उड़ गए होश

    HighLights

    1. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने किया गिरफ्तार
    2. शिकायतकर्ता रघुनाथपुर के कोको नवाटोली की निवासी

    राज्य ब्यूरो, रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने चान्हो अंचल के राजस्व कर्मचारी व्यांजन मिंज उर्फ मेंजामिन कुजूर को शुक्रवार की दोपहर सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वह म्यूटेशन के एवज में रिश्वत ले रहा था।

    शिकायतकर्ता सुनीत उरांव चान्हो के रघुनाथपुर स्थित कोको नवाटोली के रहने वाले हैं। उन्होंने एसीबी में लिखित शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि छह फरवरी 2024 को उन्होंने सनिया उरांव से पांच डिसमिल जमीन खरीदी थी।

    क्या है पूरा मामला 

    उसके म्यूटेशन के लिए उन्होंने चान्हो अंचल में ऑनलाइन आवेदन दिया था। सुनीत उरांव ने म्यूटेशन के लिए चान्हो अंचल के राजस्व कर्मचारी व्यांजन मिंज उर्फ मेंजामिन कुजूर से मुलाकात की तो उन्होंने म्यूटेशन के एवज में 11 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

    एसीबी ने उनकी शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें सात हजार रुपये मांगा जाना सत्य पाया गया। इसके बाद ही एसीबी ने गुरुवार को एसीबी रांची में केस दर्ज कर शुक्रवार को सात हजार रुपये रिश्वत की राशि लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Crime: झारखंड में विदेशी महिला से बर्बरता, सात लोग कैंप से उठा ले गए और फिर...

    PM Modi के वार पर JMM का पलटवार, बताया BJP का फुल फॉर्म; पूछा- अपने नेताओं पर कब लेंगे एक्शन?