Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरयू राय ने बोकारो थर्मल पावर स्टेशन के खिलाफ खोला मोर्चा, उपायुक्त को भेजे दामोदर नदी में प्रदूषण के सबूत

    Updated: Sun, 03 May 2026 10:53 AM (IST)

    पूर्व मंत्री सरयू राय ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन के बोकारो थर्मल पावर स्टेशन पर दामोदर नदी को प्रदूषित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दूषित बहिस्राव के ...और पढ़ें

    विधायक सरयू राय। फाइल फोटो

    विधायक सरयू राय। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरयू राय (MLA Saryu Roy) ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) की ताप बिजली घर बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) द्वारा फिर से दामोदर नदी को प्रदूषित करने का आरोप लगाया है।

    उनके अनुसार, ताप बिजली घर से निकल रहा दूषित बहिस्राव राख, छाई, तैलीय एवं हानिकारक रसायनिक पदार्थों से युक्त है। यह सीधे कोनार नदी और दामोदर नदी के संगम स्थल के समीप गिरकर नदी को प्रदूषित कर रहा है।

    सरयू राय ने कहा कि विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया में ताप बिजली घर से निकला यह दूषित बहिस्राव सीधे ऐश पौंड में भेजा जाता है, ताकि यह नदी में न गिरे और ऐश पौंड से इसका निस्तार कर दिया जाए। आश्चर्यजनक है कि ऐश पौंड में जमा यह दूषित बहिस्राव ऐश पौंड से ही नदी में गिराया जा रहा है।

    कार्रवाई की मांग 

    सरयू के अनुसार, दामोदर बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह बीटीपीएस प्रबंधन द्वारा ऐश पौंड में जाने वाले दूषित बहिस्राव के कोनार-दामोदर में गिराए जाने के चित्र भेजे हैं, जिन्हें उन्होंने बोकारो के उपायुक्त को भेजा है।

    उपायुक्त से आग्रह किया है कि जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष की शक्तियों का प्रयोग करते हुए वे दामोदर के प्रदूषण को रोकें और बीटीपीएस प्रबंधन पर कार्रवाई करें।

    उनके अनुसार, दूषित बहिस्राव को ऐश पौंड में ले जाने वाली पाइपलाइन पौंड के ठीक पहले फट गई है, जिस कारण दूषित बहिस्राव ऐश पांड में जाने के बदले बाहर गिर रहा है और समीपवर्ती नाला के माध्यम से कोनार नदी में गिरकर दामोदर को प्रदूषित कर रहा है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं, जब ऐसा हो रहा है। कभी पाइप फट जाती है तो कभी ऐश पांड की दीवार टूट जाती है। इससे नदियां प्रदूषित होती हैं।

    यह भी पढ़ें- गढ़वा में सड़क निर्माण कंपनी MGCPCL के कैंप में लगी भीषण आग, 2 मजदूर झुलसे; लाखों का सामान खाक

    यह भी पढ़ें- धनबाद BJP में गुटबाजी बेकाबू: राज - रागिनी और ढुल्लू के बाद निरसा तक पहुंची आग, केंदुआ से एयरपोर्ट तक अलग राग