Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics : चमरा लिंडा के खिलाफ JMM ने लिया बड़ा एक्‍शन, शिबू सोरेन ने पार्टी से दिखाया बाहर का रास्‍ता

    Updated: Tue, 07 May 2024 02:23 PM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी लोहरदगा संसदीय सीट से बतौ ...और पढ़ें

    शिबू सोरेन ने चमरा लिंडा को पार्टी से किया निलंबित।
    शिबू सोरेन ने चमरा लिंडा को पार्टी से किया निलंबित।

    राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। Chamra Linda : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। वह लोहरदगा संसदीय सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

    गौरतलब है कि बिशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने पार्टी से बगावत करते हुए बीते 24 अप्रैल को लोहरदगा में पार्टी नेतृत्व की इच्छा के विरुद्ध नामांकन कर दिया। उन्‍होंने यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया। 

    चमरा के रूख ने बढ़ाई झामुमो की परेशानी

    चमरा के ऐसा करने से पार्टी उनसे नाराज हो गई और कह दिया कि अगर चमरा ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, तो उनके खिलाफ एक्‍शन लिया जाएगा। हालांकि, चमरा चुनावी मैदान में डटे रहे और अपना नामांकन वापस नहीं लिया। चमरा के इस रूख ने पार्टी की परेशानी बढ़ा दी थी।

    बता दें कि शेयरिंग के तहत यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है और महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर यहां से सुखदेव भगत चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर चमरा का उन्हीं से मुकाबला होगा। 

    पहले भी इस सीट पर किस्‍मत आजमा चुके चमरा

    लोहरदगा लोकसभा सीट आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां की पहाड़ियों में बड़ी संख्‍या में आदिवासियों का निवास है।चमरा लिंडा इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं। उनका अपना वोट बैंक भी है। 

    चमरा लिंडा साल 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा के चुनाव में इस सीट पर किस्‍मत आजमा चुके हैं। भले ही वह तीनों बार चुनाव हारे, लेकिन दो बार एक लाख से अधिक मत प्राप्त कर अपनी ताकत का अहसास कराया। ऐसे में इस सीट से उनके चुनाव लड़ने से सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस पार्टी को ही भुगतना पड़ सकता है। 

    ये भी पढ़ें: 

    Ranchi में आज भी ED की छापामारी जारी, कॉन्‍ट्रैक्‍टर राजू सिंह के ठिकाने से डेढ़ करोड़ नकदी बरामद

    Pappu Yadav : पप्पू यादव बिहार छोड़ अचानक धनबाद पहुंचे, कांग्रेस खेमे में बढ़ी हलचल, जाते-जाते दे दिया बड़ा संदेश

    खबरें और भी