Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: 1+1+1... तो ये है BJP का नया फॉर्मूला, I.N.D.I.A के सामने फिर खड़ी होगी बड़ी मुश्किल!

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 03:26 PM (GMT+05:30)

    लोकसभा चुनाव को लेकर 1+1+1... का फॉर्मूला तैयार किया है। खास फॉर्मूले के तहत हर कार्यकर्ता एक बूथ एक गांव को गोद लेंगे। इस फॉर्मूले से अब विपक्ष की टे ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: 1+1+1... तो ये है BJP का नया फॉर्मूला, I.N.D.I.A के सामने फिर खड़ी होगी बड़ी मुश्किल!
    Lok Sabha Election: 1+1+1... तो ये है BJP का नया फॉर्मूला, I.N.D.I.A के सामने फिर खड़ी होगी बड़ी मुश्किल!

    HighLights

    1. हम 400 का आंकड़ा पार करें, यह संकल्प लें- बाबूलाल
    2. हर कार्यकर्ता एक बूथ, एक गांव को गोद ले- बाबूलाल

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव कार्य का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टी हमेशा पूर्व योजना और पूर्ण योजना पर काम करती है, जिससे सफलता साकार होती है। पार्टी से संबद्ध सभी विभाग महत्वपूर्ण है। ऐसे में जिन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा कराना है।

    हमारा लक्ष्य अपने विभाग को यशस्वी बनाना होना चाहिए। प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बूथ तक के कार्यकर्ताओं का सहयोगी बनना है। उन्होंने अपील की कि हर कार्यकर्ता एक बूथ, एक गांव को गोद ले। जहां सर्वाधिक वोट पार्टी के पक्ष में पड़े, इसे सुनिश्चित कराना भी हमारा दायित्व है। हम 400 का आंकड़ा पार करें, यह संकल्प लें।

    कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया ये निर्देश  

    मरांडी रविवार की देर शाम नवगठित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अब बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा करने के लिए अपने-अपने विभाग के सुचारू संचालन में जुट जाएं। कहा कि रोड मैप बनाकर काम करने से सफलता आसान हो जाती है।

    उन्होंने कहा कि जनता का मिजाज भाजपा के साथ है। हम सब को उनके दरवाजे पर बार-बार दस्तक देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी विभागों के संबध में विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यों पर चर्चा की।

    बैठक में ये नेता रहे मौजूद 

    बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने किया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, समिति के संयोजक एवं सांसद आदित्य साहू प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, मृत्युंजय शर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी, विभाग के संयोजक सह संयोजक एवं अन्य उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Election: झारखंड की इन सीटों पर कांग्रेस ने बना ली अलग स्ट्रेटजी! BJP भी अलर्ट, ये है मास्टरप्ला

    Lok Sabha Election: भाजपा ने झारखंड की इस सीट पर कर दिया 'खेला'! अपने ही गढ़ में उलझी कांग्रेस-JMM