Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amit Shah: अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं की तारीफ की, बताया BJP का भगवान; बोले- इनकी वजह से ही...

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 12:57 PM (IST)

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को रांची में आयोजित की गई भाजपा विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव प ...और पढ़ें

    केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं को बताया बीजेपी का भगवान (फाइल फोटो)
    केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं को बताया बीजेपी का भगवान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में झारखंड में लड़ेंगे चुनाव- अमित शाह
    2. राज्य में बनाएंगे भाजपा की सरकार- केंद्रीय गृह मंत्री

    राज्य ब्यूरो, रांची। Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में कहा झारखंड विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे और यहां सरकार बनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि भाजपा की ताकत मंच पर बैठे नेता नहीं बल्कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा का भगवान कहा। अमित शाह ने कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं की वजह से झारखंड में 14 में 9 लोकसभा की सीटें मिली हैं। देश में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं और तीसरी बार एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।

    प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी के साथ अमित शाह ने की बैठक

    जगन्नाथ मैदान में विस्तारित कार्यसमिति बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय में उन्होंने संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बैठक की।

    इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक कर चर्चा की। अमित शाह इसके बाद तीनों प्रभारी और प्रदेश भाजपा की को कमेटी के साथ बैठक में शामिल हुए। इसमें विधानसभा चुनाव के लिए तय किए गए मुद्दों और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर बात हुई।

    खबरें और भी

    कोर कमेटी की बैठक में अगस्त महीने में किए जाने वाले पार्टी के कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं को आक्रामक तरीके से चुनाव अभियान चलाने की सलाह दी। अमित शाह करीब चार घंटे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में रहे और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक के साथ निर्देश देते रहे।

    ये भी पढे़ं-

    Amit Shah: अमित शाह का 'लव जिहाद और लैंड जिहाद' को लेकर हेमंत सरकार पर वार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

    Jharkhand Politics: घुसपैठ को लेकर तेज आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी, JMM ने अमित शाह और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप