यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Home Secretary: वंदना दादेल बनीं झारखंड की गृह सचिव, EC के हस्तक्षेप के बाद हुआ फेरबदल
Jharkhand New Home Secretary वंदना दादेल को झारखंड का गृह सचिव बनाया गया है। इस लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी ...और पढ़ें

HighLights
- निर्वाचन आयोग के हस्तक्षेप के बाद हुआ यह फेरबदल
- अरवा राजकमल के पास गृह सचिव की जिम्मेदारी थी
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand New Home Secretary वरीय आइएएस अधिकारी वंदना दादेल को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, वंदना दादेल को स्थानांतरित करते हुए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
दादेल के पास आपदा प्रबंधन प्रभाग की जिम्मेदारी नहीं रहेगी। इसके साथ ही उनके पास वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वर्तमान में वंदना दादेल यही विभाग देख रही थीं।
6 राज्यों के गृह सचिव हटाए गए
ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल के पास गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी होने पर आपत्ति जताई थी और उन्हें तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद झारखंड में गृह सचिव का पद रिक्त हो गया था, लेकिन एक ही दिन बाद वंदना दादेल को गृह विभाग का प्रधान सचिव बना दिया गया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को बड़ा एक्शन लिया। इस दौरान झारखंड, बिहार समेत छह राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किया।
ये भी पढ़ें-