Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची के मतदाता ध्यान दें: वोटर लिस्ट में नाम-पता चेक करने का मौका, आज सभी मतदान केंद्रों पर मिलेगी ASDD सूची

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:12 AM (IST)

    रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। ...और पढ़ें

    रांची के मतदाता ध्यान दें

    रांची के मतदाता ध्यान दें

    HighLights

    1. रांची में आज मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित।

    2. सभी मतदान केंद्रों पर नाम-विवरण जांचें, आपत्ति दर्ज करें।

    3. अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत मतदाताओं की ASDD सूची भी उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बुधवार, पांच अगस्त को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाताओं के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकेंगे। किसी तरह की गलती मिलने पर समय रहते दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।

    मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता बीएलओ से सूची में नाम और विवरण की जानकारी भी ले सकेंगे।

    एएसडीडी सूची भी होगी जारी

    मतदाता सूची के साथ मतदान केंद्रों पर एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी। इसमें ऐसे मतदाताओं की जानकारी होगी जो अनुपस्थित हैं, दूसरे स्थान पर चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो जगह दर्ज होने की आशंका है। मतदाता इस सूची को भी देख सकेंगे और किसी तरह की आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी दे सकेंगे।

    गलती मिले तो दावा-आपत्ति करें

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची के प्रारूप में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांचें। 

    नाम, पता, उम्र, लिंग या अन्य जानकारी में गलती मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले उसमें सुधार किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: झारखंड की वोटर लिस्ट से 43 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे, दावा-आपत्ति गुरुवार से शुरू

    खबरें और भी