विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: कोहरे की दस्तक, सिर उठा रही ठंड; जानें दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 19 Oct 2023 08:17 AM (IST)

आज झारखंड में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तरह बना रहेगा। मौसम ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. रांची में आज रहेगा न्यूनतम 18 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान
  2. रामगढ़ में आज रहेगा न्यूनतम 20.2 और अधिकतम 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान

जागरण टीम, रांची/लोहरदगा/सिमडेगा। झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची में सुबह के समय हल्की ठंड और मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं, दिन में धूप खिलने की संभावना है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। दुर्गा पूजा की बात करें तो इस दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है। दुर्गा पूजा में मौसम की स्थिति सामान्य रहेगी। 

लोहरदगा में मौसम का हाल

लोहरदगा में विगत एक सप्ताह के दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिला है। मौसम पल-पल बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है।

जिले के तापमान में विगत एक सप्ताह के दौरान गिरावट देखी गई है। जिले में बुधवार की शुरुआत कुहासे के साथ हुई। लोग जब सो कर उठे तो चारों ओर कुहासा फैला हुआ था।

कुछ मीटर आगे भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। मौसम जनवरी-फरवरी की सर्दी का अहसास करा रहा था। सुबह के साढ़े आठ बजे तक यही स्थिति बनी रही। मौसम में आने वाले दिनों में इसी प्रकार का बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में गिरावट जारी रहने की उम्मीद है।

जिले के मौसम को लेकर अगले कुछ दिनों का अनुमान बता रहा है कि सर्दी बढ़ने वाली है। जिसका असर आम आदमी के दैनिक जीवन और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने की उम्मीद है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

सिमडेगा में मौसम का हाल

इसके अलावा, सिमडेगा में भी वर्षा ऋतु की विदाई के बाद मनोहारी शरद ऋतु में ठंड ने आहिस्ता से दस्तक दे दिया है। दिन में भले ही लोगों को अहसास नहीं हो, परंतु शाम होने के बाद एवं सुबह में लोगों को ठंड की सिहरन महसूस होने लगी है।

सुबह में काेहरा एवं रात में शीत की वर्षा शुरू हो गई है। सुबह-सुबह पेड़ एवं पौध शीत से तर-बतर रहते हैं।तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।आने वाले दिनों में ठंड में भी बढ़ोतरी संभव है।विदित हो कि जिले में इस वर्ष भी अच्छी बारिश हुई है।

गर्मी में तप्त शरीर वर्षा से ठंडक का पाकर आने वाले हेमंत एवं शीत ऋतु में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो रही है।हालांकि ऋतु परिवर्तन के दौरान में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।

यहां मंगलवार की संध्या में अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। हालांकि थोड़ी देर के बाद बारिश थम गई।बारिश से पंडाल बनाने में जुटे कारीगरों को परेशानी उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा पर मौसम रहेगा साफ, सुबह-शाम हल्की ठंड का होगा अहसास

यह भी पढ़ें- पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।