Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Jharkhand: आज झारखंड के अधिकतम इलाकों में कहर बरपाएगी गर्मी, केवल इन जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 09:47 AM (IST)

    झारखंड में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। आज राज्य में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना
    2. लोग कर सकते हैं उमस भरी गर्मी का सामना

    रांची, जागरण डिजिटल डेस्क। आज झारखंड के अधिकतम इलाकों में बादल और धूप के बीच लुका-छुपी का खेल जारी रहेगा।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि आज झारखंड में कुछ जगहों पर लोग हल्की बारिश का अनुभव भी कर सकते हैं। राजधानी रांची में आज न्यूनतम 24 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

    रामगढ़ और कोडरमा का मौसम

    अगर रामगढ़ की बात करें तो आज यहां न्यूनतम 26.6 और अधिकतम 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। कुल मिलाकर, आज मौसम की स्थिति सामान्य रहने वाली है। कोडरमा में भी आसमान साफ रहेगा।

    दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है। अगले तीन दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।

    चतरा में भी आज मौसम सामान्य रहेगा। वर्षा की संभावना कम है। सुबह से ही तेज धूप रहेगी। तापमान में एक डिग्री की वृद्धि रहेगी। आज यहां अधिकतम 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

    पलामू, गढ़वा और लातेहार का मौसम

    पलामू ,गढ़वा और लातेहार में वर्षा नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में एक व न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

    इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं।

    चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। उमस परेशान करेगी। शाम के समय वर्षा की भी संभावना है।

    इसके अलावा, हजारीबाग में मौसम आज साफ रहने वाला है। उमस की वजह से गर्मी से लोग परेशान रह सकते हैं। अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं है।