Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank Closed in March: 22 से 25 मार्च तक लगातार क्यों बंद रहेंगे बैंक? बड़ी वजह आई सामने

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 04:02 PM (GMT+05:30)

    22 मार्च से 25 मार्च तक बैंकों की सेवाएं बंद रहेंगी। इसका कारण यह है कि 22 मार्च को चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे और ...और पढ़ें

    22 मार्च से 25 मार्च तक बैंक रहेंगे बंद (जागरण)
    22 मार्च से 25 मार्च तक बैंक रहेंगे बंद (जागरण)

    HighLights

    1. पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर काफी आक्रोश
    2. 22 मार्च को चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक नहीं खुलेंगे

    जागरण संवाददाता, रांची। बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पूरे देश में 22 मार्च से 25 मार्च तक बैंकों की सेवा उनके ग्राहकों को नहीं मिलेगी। चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। सप्ताह में पांच दिन काम करने की मांग को लेकर बैंकों ने हड़ताल की घाेषणा की है।

    यह हड़ताल 24 व 25 मार्च को होगा। राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का एलान किया है। 22 मार्च को चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। इसलिए कई जरूरी काम बैंक हड़ताल से पहले निपटा लें।

    ट्रांसफर पालिसी को लेकर पीएनबी का दो दिवसीय हड़ताल 

    पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर काफी आक्रोश है। आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर एसोसिएशन की ओर से यह देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल बुलाया है। यह हड़ताल 28 व 29 मार्च को बुलाया गया है।

    एसोसिएशन के रांची सर्किल के सचिव उमेश सिन्हा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में लागू ट्रांसफर पालिसी का असर बैंक के कामकाज पर सीधा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केरल के बैंक कर्मी को बेड़ो के किसी गांव में ट्रांसफार्मर कर दिया जाए तो वह लोगों से कैसे कम्युनिकेशन करेगा।

    खबरें और भी

    इसका सीधा नुकसान बैंक को होगा। साथ ही बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारियों को इस पालिसी से सबसे अधिक परेशानी होगी। उन्हें अपना घर परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में काम के लिए जाना पड़ेगा, यह सही नहीं है। इसपर उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होगा।

    उन्होंने बताया कि पहले ऐसा नहीं होता था, जो अब हो रहा है। पहले बैंक कर्मचारियों की 10 वर्ष नौकरी पूरी होने पर उन्हें सर्किल के अंदर ही किसी बैंक में प्रमोशन दिया जाता था, अब सीधे ट्रांसफर दूसरे राज्यों में दिया जा रहा है।

    रांची सर्किल में 1500 हजार कर्मचारी कार्यरत

    पंजाब नेशनल बैंक के रांची सर्किल में लगभग 1500 हजार कर्मचारी कार्यरत है, जबकि पूरे झारखंड में 3 हजार और पूरे भारत में 46 हजार कर्मचारी है। अगर एक साथ सारे लोग हड़ताल पर चले जाएंगे तो इसका असर बैंकिंग सेक्टर पर सीधा पड़ेगा। लोगों को काफी परेशानी होगी।

    इस पालिसी में अगर समय पर बदलाव नहीं किया गया तो यह आंदोलन आग की तरह से तेजी से फैलेगा। वहीं मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल आफिस के बाहर बैंक कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया है।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई एक और टेंशन, अब इन महिलाओं के भी कटे नाम

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, पहली किस्त पाने वाली हजारों महिलाओं का कटा नाम