Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में स्वयं सहायता समूहों से बढ़ रहा स्वरोजगार, कपड़ा-मसाला-सिलाई जैसे स्टार्टअप चला रहीं महिलाएं

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 04:34 PM (IST)

    बरहड़वा नगर पंचायत लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्रिय है। डे-एनयूएलएम के तहत 93 स्वयं सहायता समूह गठित हुए हैं, जिनमें लगभग एक हजार महिलाएं शामिल ...और पढ़ें

    नपं के कैम्प में पीएम स्वनिधि का स्वीकृति पत्र लेती महिलाएं

    नपं के कैम्प में पीएम स्वनिधि का स्वीकृति पत्र लेती महिलाएं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज)। नगर पंचायत बरहड़वा में 14 वार्ड हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त हो गया है। नगर पंचायत के पहले कार्यकाल में लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कुछ हद तक हुआ है। अभी इसमें और भी बेहतर करने की जरूरत है। यदि इसमें नियमित रूप से बेहतर कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाय तो निकट भविष्य में नपं को राजस्व भी मिलेगा।

    नगर पंचायत बरहड़वा के सीएमएम विजय कुमार ने बताया कि डे-एनयूएलएम के तहत नगर पंचायत में अब तक 93 स्वयं सहायता समूह का गठन हो गया है। तीन एएलएफ का गठन हुआ है। इन समूहों में करीब एक हजार महिलाएं जुड़कर कार्य कर रही है।

    इन महिलाओं को बैंकों के सहयोग से अलग-अलग तरह के ऋण मुहैया कराए गए हैं। 17 एसएचजी को क्रेडिट लिंकेज भी दिलाया गया है। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं अलग-अलग स्वरोजगार कर रही है। इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नगर पंचायत में फंड फ्लो हो रहा है। जिसका कुछ राजस्व नपं को मिल रहा है।

    नए स्टार्टअप के जरिये मिल रहा स्वरोजगार

    नगर पंचायत क्षेत्र में 93 एसएचजी में महिलाएं स्वरोजगार कर रही है। जिनमे सात एसएचजी की महिलाएं स्टार्टअप के जरिये रोजगार कर रही है। इनमे प्रेरणा एसएचजी कपड़ा, सृष्टि एसएचजी मसाला व अचार, काली एसएचजी सिलाई कढ़ाई, ज्योति एसएचजी मुर्गीपालन, नई दिशा एसएचजी पापड़ व कपड़े का थैला, सोनी एसएचजी चूड़ी तथा भारती एसएचजी बकरीपालन कर रही है।

    खबरें और भी

    धीरे-धीरे एसएचजी की संख्या बढ़ रही है। नपं क्षेत्र की कामकाजी महिलाएं व अन्य को भी स्टार्टअप के जरिये रोजगार मिलेगा। वहीं, पीएम स्वनिधि योजना के तहत 43 जरूरतमंदों को ऋण मुहैया कराया गया है। पीएम स्वनिधि के पीएफएमई के तहत दो लोगो को लाभान्वित किया जा चुका है।

    315 स्ट्रीट वेंडर को मिला पहचान पत्र

    नगर पंचायत के पतना चौक, सब्जी मंडी, राजमहल रोड, हाटपाड़ा, नया बाजार आदि स्थानों में सड़कों के किनारे दुकान लगाकर रोजगार करने वालो को भी नपं चिन्हित करने का काम कर रही है।

    नगर पंचायत अबतक 315 स्ट्रीट वेंडर को चिन्हित करके पहचान पत्र दे चुका है। इन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इनसे उन स्ट्रीट वेंडर्स को शशक्त बनाने में मददगार हो रहा है। कम ब्याज पर ऋण मिलने से उन्हें भी राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस को 'विषैला सांप' कहना दुर्भाग्यपूर्ण', प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिंह ने JMM नेता के बयान पर जताई नाराजगी

    यह भी पढ़ें- झारखंड में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

    नगर पंचायत क्षेत्र की महिलाएं व लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं से उन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है। नए स्टार्टअप की स्कीम से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने पर फोकस कर रहे हैं। आने वाले समय में नपं क्षेत्र में लोग खुद से रोजगार करेंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।


    -

    दीपक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नपं बरहड़वा