यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saraikela News: खेलते-खेलते करंट की चपेट में आ गई दो मासूम, झुलसने से चली गई जान; पसरा मातम
Saraikela News सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते दो मासूम बच्ची खुले बिजली की तार के चपेट में आ गई जिसस ...और पढ़ें

HighLights
- बिजली पोल के पास खुले तार के चपेट में आ गई मासूम
- विधायक प्रतिनिधि ने मुआवजे दिलाने का दिया भरोसा
- खरसावां के उधडिया गांव के गुटूसाई गांव की है घटना
संवाद सूत्र, खरसावां। खरसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से दो नाबालिगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, खरसावां के आमदा ओपी क्षेत्र स्थित गुटूसाई टोला में रविवार दोपहर दो बच्ची कुनी बानरा (13), पिता बिरु बानरा तथा रुकमणी सामड़ (12), पिता अर्जुन सामड़ के साथ खेल रही थी।
इस दौरान दोनों किसी तरह बिजली पोल के पास खुले तार के चपेट में आ गयी। न्यूटल तार में करंट दौड़ने के कारण दोनों झुलसकर बेसुध हो गयी। इसके पश्चात स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले खरसावां सीएचसी ले जाया गया।
मुआवजे दिलाने का दिया गया भरोसा
यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सरायकेला के सदर अस्पताल पहुंचा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, झामुमो नेत्र रानी बानरा भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नियमानुसार मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है।
मालूम हो कि कुनी बानरा आमदा ओपी क्षेत्र के (13) गुटूसाई गांव की रहने वाली थी, जबकि रुकमणी सामड़ (12) राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाडी की रहने वाली थी। रुकमणी सामड़ अपने ननिहाल गुटूसाई गांव आयी हुई थी।
पुलिस ने ली घटना की जानकारी
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आमदा पुलिस भी सरायकेला के सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों से मामले की जानकारी ली है। इसके बाद पंचनामा कर शवों का पोष्टमार्टम कराया जायेगा।
खबरें और भी
कुनी बानरा अपने सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी, जबकि रुकमिणी सामड़ा भी अपने पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।
ये भी पढ़ें-
Lohardaga News: मां ने मांग नहीं की पूरी... तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार