विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिमडेगा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस; कई यात्री घायल

Published: Fri, 14 Aug 2026 12:48 PM (IST)

कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ NH-143 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। ...और पढ़ें

कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ NH-143 पर हुआ हादसा।

कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ NH-143 पर हुआ हादसा।

HighLights

  1. यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कई घायल।

  2. कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ NH-143 पर हुआ हादसा।

जागरण संवाददाता, कोलेबिरा (सिमडेगा)। सिमडेगा के कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ एनएच-143 पर प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार को शिवम नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को स्वयं बस से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद दर्जनों घायलों को कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेग एवं कोलेबिरा मुखिया अंजना लकड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दोनों ने घटनास्थल की वस्तुस्थिति का जायजा लिया और मानवता के नाते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा उनके इलाज की जानकारी ली।

हादसे में यात्री बस क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- सिमडेगा में एक ही दिन दो मौतों से सनसनी, सड़क हादसे में गई जान; जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

यह भी पढ़ें- सिमडेगा में जमीन विवाद में मासूम सहित चार की हत्या में दो दोषियों को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत नहीं

यह भी पढ़ें- कफन खरीदने गया था, लेकिन खुद ही लाश बनकर लौटा... सिमडेगा के इस नाले ने फिर ली एक जान

यह भी पढ़ें- सिमडेगा में जंगली हाथियों का उत्पात, घरों और अनाज को पहुंचाया नुकसान; ग्रामीणों में दहशत का माहौल

यह भी पढ़ें- ओमान में फंसी सिमडेगा की बेटी प्रीति की वतन वापसी, सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर सुरक्षित लौटी भारत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।