Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिमडेगा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष! युवक की हत्या; बड़े भाई समेत चार गिरफ्तार

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:58 AM (IST)

    सिमडेगा के बोलबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में भुवनेश्वर महतो की हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के ब ...और पढ़ें

    सिमडेगा में अलग-अलग मामले में हत्या का मामला। जागरण

    सिमडेगा में अलग-अलग मामले में हत्या का मामला। जागरण

    HighLights

    1. सिमडेगा में जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या।

    2. मड़ुवा की खेती को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष।

    संवाद सूत्र, बोलबा (सिमडेगा)। सिमडेगा के थाना क्षेत्र के पालेमुंडा कुम्हार टोली में शनिवार सुबह जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में भुवनेश्वर महतो की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मड़ुवा की खेती को लेकर भुवनेश्वर महतो और उनके बड़े भाई बसंत महतो के बीच विवाद हुआ।

    जानकारी के अनुसार, यह विवाद मड़ुवा की खेती को लेकर हुआ था। बताया गया कि जिस जमीन पर मड़ुवा लगाया गया था, वहां भुवनेश्वर महतो ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बसंत महतो ने अपने बेटों के साथ मिलकर भुवनेश्वर महतो पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। 

    हमले में भुवनेश्वर महतो के पेट और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विकास महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल सिमडेगा भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। 

    घटना के बाद मृतक के स्वजन ने 9 लोगों के विरुद्ध बोलबा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बसंत महतो, राजपति महतो, श्याम महतो और लालजी महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त तलवार और चाकू भी बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले के अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

    यह भी पढ़ें- सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीर्थयात्रा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- अब गांव में मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा! सिमडेगा के दो स्वास्थ्य केंद्रों को मिला NQAS सर्टिफिकेट