सिमडेगा में तेज रफ्तार कार ने 3 को रौंदा, महिला की मौत; एक बच्ची समेत 2 घायल
सिमडेगा के ठेठईटांगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस म ...और पढ़ें
-1785417419451_m.webp)
HighLights
सिमडेगा के ठेठईटांगर में तेज रफ्तार कार का हादसा।
हादसे में एक महिला गीता देवी की दुखद मौत हो गई।
एक बच्ची सहित दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए।
जागरण संवाददाता, सिमडेगा। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी स्थित बीड़ी पत्ता गोदाम के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े लोगों को एक तेज गति से आ रही कार ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में विक्की लाइन होटल के संचालक सुरेश प्रसाद की पत्नी गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

दुर्घटना में घायल एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ठेठईटांगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- रामगढ़ में ब्रेक फेल ट्रेलर ने कार को कुचला: 2 ट्रेलरों के बीच दबी गाड़ी, क्रेन की मदद से डॉक्टर-ड्राइवर का रेस्क्यू
यह भी पढ़ें- रामगढ़-भुरकुंडा मार्ग पर सड़क हादसा: कोयला लदे वाहनों की हुई टक्कर, ड्राइवरों की हालत गंभीर