Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चक्रधरपुर रेल मंडल होते हुए चलेंगी 2 होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 07:58 PM (IST)

    होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल से दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें दुर्ग-मधुबनी ...और पढ़ें

    होली स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)

    होली स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. होली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चक्रधरपुर मंडल से चलेंगी।

    2. दुर्ग-मधुबनी और आनंद विहार-खुर्दा रोड ट्रेनें शामिल हैं।

    3. यात्रियों को भीड़भाड़ से निजात मिलेगी, यात्रा होगी आसान।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। कुछ ही दिनों के बाद होली का त्योहार आने वाला है। रेलवे ने होली में बिहार आने जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और झारसुगुड़ा होते हुए दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन 01 से 03 मार्च के बीच चलाने की घोषणा कर दी है।

    इसके अलावे रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले टाटानगर स्टेशन होते हुए आनंद विहार-खुर्दा रोड-आनंद विहार हाेली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 फरवरी से लेकर 04 मार्च तक करेगी। होली स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को भीड़ भाड़ से निजात मिलेगी।

    राउरकेला और झारसुगुडा होते हुए चलेगी दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08753 दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल ट्रेन 01 मार्च की रात 12:30 बजे दुर्ग स्टेशन से प्रस्थान करेगी और झारसुगुडा स्टेशन सुबह 07:15 बजे, राउरकेला स्टेशन 08:35 बजे और मधुबनी स्टेशन दूसरे दिन यानी 02 मार्च की सुबह 04:45 बजे पहुंचेगी।

    इसी तरह ट्रेन नंबर 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल 02 मार्च की सुबह 06.15 बजे मधुबनी स्टेशन से प्रस्थान करेगी और राउरकेला स्टेशन दूसरे दिन सुबह 03:18 बजे, झारसुगुडा स्टेशन सुबह 05:15 बजे और दुर्ग स्टेशन देपहर 12.45 बजे पहुंचेगी।

    यह ट्रेन रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, धनबाद, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा आदि प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 05 जनरल, 09 स्लीपर, 02 एसी थ्री टियर सहित कुल 18 कोच लगे हाेंगे।

    टाटानगर होकर चलेगी आनंद विहार-खुर्दा रोड-आनंद विहार हाेली स्पेशल

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04066 आनंद विहार-खुर्दा रोड होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से 03 मार्च तक आनंदविहार स्टेशन से रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और टाटानगर स्टेशन दूसरे दिन अहले सुबह 02:35 बजे और खुर्दा रोड स्टेशन दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    वापसी में ट्रेन नंबर 04065 खुर्दा रोड -आनंद विहार होली स्पेशल 28 फरवरी से 04 मार्च तक प्रतिदिन से खुर्दा रोड स्टेशन से दोपहर 03:30 बजे रवाना होगी टाटानगर स्टेशन दूसरे दिन रात 01:05 बजे और तीसरे दिन सुबह 08.15 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें- होली पर सौगात: डिब्रूगढ़ से झंझारपुर चलेगी स्पेशल ट्रेन, फारबिसगंज को भी मिलेगा लाभ