Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चक्रधरपुर रेल रूट पर 2 जुलाई से 18 नवंबर तक 12 ट्रेनें रहेंगी रद, 2 एक्सप्रेस का मार्ग बदला

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 07:29 PM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल में 2 जुलाई से 18 नवंबर तक रेल लाइन रखरखाव के कारण 12 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें रद कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, दो ट्रेनों को ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)

    सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)

    HighLights

    1. चक्रधरपुर रेल मंडल में 2 जुलाई से 18 नवंबर तक रखरखाव कार्य।

    2. कुल 12 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गईं।

    3. दो ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट, दो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला-कांसबहाल-धारूआडीही स्टेशनों के बीच अप व डाउन रेल लाइन में पर 02 जुलाई से लेकर 18 नवंबर तक के बीच रेल प्रशासन ब्लॉक लेकर रेल लाइन मेंटेनेंस करने का कार्य करेगी।

    इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है। जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलाएगी।

    वहीं रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से करने की घोषणा कर दी है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली है।

    ज्ञात हो कि रद या शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन होने वाली ट्रेनें उसी दिन या फिर एक दिन बाद चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरती है। बड़े पैमाने में यात्री ट्रेनों के रद हाेने से पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिसा और छतीसगढ़ के लाेगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी

    • 02, 09, 16, 23, 30 जुलाई, 06, 13, 20, 27 अगस्त, 03 , 10, 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर, 05 और 12 नवंबर को ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।
    • 05, 12, 19, 26 जुलाई, 02, 09, 16, 23, 30 अगस्त, 06, 13, 20, 27 सितंबर, 04, 11, 18, 25 अक्टूबर, 01, 08 और 15 नवंबर को ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का परिचारलन रद रहेगी।
    • 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जुलाई, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अगस्त, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30 अक्टूबर, 03, 06,10, 13, और 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर-इतवारी -टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।
    • 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जुलाई, 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 अगस्त, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितंबर, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 अक्टूबर, 02, 06, 09, 13, 16 नवंबर को ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।
    • 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अगस्त, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्टूबर, 03, 07, 10, 14, 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।
    • 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अगस्त, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्टूबर, 03, 07, 10, 14, 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 18601/18602 टाटानगर-हटिया- टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।
    • 07, 14, 21, 28 जुलाई, 04,11,18, 25,अगस्त, 01, 08, 15, 22, 29 सितंबर, 06, 13, 20, 27 अकटूबर, 03, 10, 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 22861/12872 हावड़ा-कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।
    • 07, 14, 21, 28 जुलाई, 04,11,18, 25,अगस्त, 01, 08, 15, 22, 29 सितंबर, 06, 13, 20, 27 अकटूबर, 03, 10, 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।
    • 08, 15, 22, 29 जुलाई, 05, 12, 19, 26 अगस्त, 02, 09, 16, 23, 30 सितंबर, 07, 14, 21, 28 अक्टूबर, 04, 11, 18 नवंबर को ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।

    ये ट्रेनें शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलेगी

    • 02, 09, 16, 23, 30 जुलाई, 06, 13, 20, 27 अगस्त, 03, 10, 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर, 05 और 12 नवंबर को ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन तक होगा। राउरकेला से दुर्ग स्टेशनों के बीच साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में रद रहेगी।
    • 03, 10, 17, 24 और 31 जुलाई, 07, 14, 21, 28 अगस्त, 04, 11 , 18 , 25 सितंबर, 02, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 06 और 13 नवंबर को ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला से आरा स्टेशनों के बीच होगा। दुर्ग से राउरकेला स्टेशनों के बीच साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में रद रहेगी।

    ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    • 02, 09, 16, 23, 30 जुलाई, 06, 13, 20, 27 अगस्त, 03, 10, 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर, 05 और 12 नवंबर को ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी, कटक होते हुए पुरी तक चलेगी। झारसुगुडा से टाटानगर स्टेशनों के बीच उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में रद रहेगी।
    • 06, 13, 20 और 27 जुलाई को, 03, 10, 17, 24 और 31 अगस्त को, 07, 14, 21, और 28 सितंबर को, 05, 12, 19 और 26 अक्टूबर को और 02, 09 और 16 नवंबर को ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस कार परिचालन परिवर्तित मार्ग कांड्रा, सिनी, चक्रधरपुर रेल खंड होते हुए दुर्ग तक चलेगी। ट्रेन नंबर 13288 आरा दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में सिनी से टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

    यह भी पढ़ें- सावन में देवघर यात्रा होगी आसान, धनबाद से चलेगी गोमो-जयनगर स्पेशल ट्रेन

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोगरिया-धनबाद स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, अब नवंबर तक मिलेगा यात्रियों को लाभ