Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खड़गपुर डिवीजन में प्री-NI कार्य के चलते 61 ट्रेनें रद, झारखंड के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:22 PM (IST)

    खड़गपुर डिवीजन के चेंगेल यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक 61 ट्रेनें रद और 14 ट्रेनें रीशेड्यूल की गई हैं। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. खड़गपुर डिवीजन के चेंगेल यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य।

    2. 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक 61 ट्रेनें रद की गईं।

    3. चक्रधरपुर मंडल की 9 ट्रेनें रद, 6 ट्रेनें रीशेड्यूल।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। खड़गपुर डिवीजन के चेंगेल यार्ड में रेल प्रशासन 28 सितंबर से लेकर 11 अक्टूबर के बीच प्री एनआई और एनआई के तहत यार्ड रिमॉडलिंग कार्य करेगी।

    इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 61 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है। इसके अलावे रेलवे ने 14 ट्रेनों को एक से पांच घंटे तक रिशेड्यूल कर चलाएगी।

    मालूम रहे कि रद ट्रेनों में से 09 ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरती है और मंडल से गुजरने वाली 06 ट्रेनें रिशेड्यूल कर चलेगी।

    ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञात होकि रद और रिशेड्यूल हुई ट्रेनें उसी दिन या फिर एक दिन बाद चक्रधरपुर रेल मंडल से हो कर गुजरती है।

    ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी

    • 09 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12021/12022हावड़ा - बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस।
    • 09 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा - कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस।
    • 09 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22862 कंटाबांजी - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
    • 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12872 जुनागड़ रोड़ - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
    • 10 अक्टूबर काे ट्रेन नंबर 18005/18006 हावड़ा - जगदलपुर - हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस।
    • 10 अक्टूबर काे ट्रेन नंबर 18011/18012 हावड़ा - चक्रधरपुर - हावड़ा भाया आद्रा एक्सप्रेस।

    ये ट्रेनें घंटो रिशेड्यूल कर चलेगी

    • 09 अक्टूबर को एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 12101 एलटीटी मुंबई - शालिमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 04 घंटे लेट से शालिमार के लिए रवाना होगी।
    • 09 अक्टूबर को पुणे से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 12129 पुणे - हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 04 घंटे लेट से हावड़ा के लिए रवाना होगी।
    • 09 अक्टूबर को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 12949 पोरबंदर - सांतरागाछी कवि गुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस 02 घंटे लेट से सांतरागाछी के लिए रवाना हाेगी।
    • 09 अक्टूबर को सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 12809 सीएसएमटी मुम्बई - हावड़ा मेल 02 घंटे लेट से हावड़ा के लिए रवाना होगी।
    • 10 अक्टूबर काे हटिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18616 हटिया - हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस डेढ घंट लेट से हावड़ा के लिए रवाना हाेगी।
    • 11 अक्टूबर को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 20871हावड़ा - राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे लेट से राउरकेला के लिए रवाना होगी।

    यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए जरूरी खबर: चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रेलवे ने जारी किया अलर्ट