सावन में शिव भक्तों के लिए बड़ी सुविधा: महादेवशाल धाम में 28 अगस्त तक रुकेगी 24 एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें
सावन में शिव भक्तों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल धाम में 28 अगस्त तक 24 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)
HighLights
24 ट्रेनें महादेवशाल धाम में 28 अगस्त तक अस्थायी रूप से रुकेंगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में टिकट काउंटर खुला।
यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण हेतु आरपीएफ जवान तैनात।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। सावन के पावन महीने में चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल धाम जाने वाले शिव भक्तों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 अगस्त तक 24 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान कर दिया है।
रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महादेवशाल मंदिर परिसर में टिकट काउंटर खोल दिया है। यात्री रेलवे टिकट काउंटर से नकद या ऑनलाइन पेमेंट (यूपीआई/ क्यूआर कोड) को स्कैन करके आसानी से टिकट खरीद कर ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।
इसके अलावे मंदिर परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफॉर्म की जानकारी देने के वास्ते लाउडस्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को सही समय पर ट्रेनों की सटीक जानकारी मिल सके।
इसके अलावे महादेवशाल स्टेशन पर भगदड़ रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के महिला और पुरुष जवानों की तैनाती की गई है इससे यात्रियों को ट्रेनों में व्यवस्थित तरीके से चढ़ने-उतरने में मदद मिलेगी।
28 अगस्त तक महादेवशाल में इन ट्रेनों का होगा ठहराव
- ट्रेन नंबर 18030 शालिमार-एलटीटी कुर्ला एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18029 एलटीटी-शालिमार कुर्ला एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18051 बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18052 राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 13288 आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-जुनागड़ रोड़ इस्पात एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 12872 जुनागड़ रोड़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 22862 कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योगनगर ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम जंक्शन एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर जंक्शन एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 68025 चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा मेमू
- ट्रेन नंबर 68026 राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू
- ट्रेन नंबर 68043 टाटानगर-राउरकेला मेमू
- ट्रेन नंबर 68043 राउरकेला-टाटानगर मेमू
यह भी पढ़ें- रांची-हटिया होकर चलने वाली 13 जोड़ी ट्रेनें 3 अक्टूबर तक रद, यात्रा से पहले चेक कर लें स्टेटस