Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी सिंहभूम के टाटा कॉलेज में बनेगा आधुनिक अबुआ छात्रावास, लाइब्रेरी-मेस की भी होगी सुविधा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:59 PM (IST)

    टाटा कॉलेज, चाईबासा में छात्रों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त अबुआ छात्रावास-सह-लाइब्रेरी और मेस की सौगात मिलेगी। ...और पढ़ें

    टाटा कॉलेज। फोटो- सोशल मीडिया

    टाटा कॉलेज। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. टाटा कॉलेज में बनेगा आधुनिक अबुआ छात्रावास-सह-लाइब्रेरी और मेस।

    2. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक छात्रों को लाभ।

    3. उपायुक्त ने डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया, जल्द शुरू होगा काम।

    संवाद सहयोगी, चाईबासा (पश्चिमी सिहंभूम)। टाटा कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त अबुआ छात्रावास-सह-लाइब्रेरी एवं मेस की सौगात मिलने वाली है।

    लंबे समय से जर्जर छात्रावास भवन में रह रहे विद्यार्थियों को इस योजना के पूरा होने के बाद बेहतर आवासीय और शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर्गत टाटा कॉलेज परिसर में प्रस्तावित यह छात्रावास अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए बनाया जाएगा।

    डीपीआर तैयार करने का निर्देश

    उपायुक्त ने इस महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आईटीडीए निदेशक को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।

    टाटा कॉलेज का छात्रावास जर्जर

    वर्तमान में टाटा कॉलेज छात्रावास की स्थिति काफी जर्जर है। भवन की खराब हालत, सीमित सुविधाओं और रखरखाव के अभाव के कारण छात्र लंबे समय से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

    छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने कई बार जिला प्रशासन और राज्य सरकार से नए छात्रावास के निर्माण की मांग की थी।

    यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम: पोटका में 282 अबुआ आवास 3 साल से अधूरे, लाभार्थियों की दूसरी किस्त में गबन का खुलासा