Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तोरई से नफरत करने वाले एक बार जरूर चखें इसकी भरवां रेसिपी का स्वाद, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 09:09 PM (IST)

    क्या आपके बच्चे तोरई का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं या आपको लगता है कि तोरई की सब्जी हमेशा फीकी ही बनती है? तो अब अपनी सोच बदलने का समय आ गया है। ...और पढ़ें

    तोरई से नफरत करने वाले एक बार जरूर चखें इसकी भरवां रेसिपी का स्वाद, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर
    तोरई से नफरत करने वाले एक बार जरूर चखें इसकी भरवां रेसिपी का स्वाद, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • तोरई: 500 ग्राम
    • प्याज: 1 मीडियम शेप का
    • लहसुन की कलियां: 4-5
    • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
    • हरी मिर्च: 1-2
    • धनिया पाउडर: 2 बड़े चम्मच
    • सौंफ पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
    • लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
    • हल्दी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
    • अमचूर पाउडर: 1 छोटा चम्मच
    • गरम मसाला: ½ छोटा चम्मच
    • नमक: स्वादानुसार
    • जीरा: ½ छोटा चम्मच
    • हींग: 1 चुटकी
    • तेल: 3-4 बड़े चम्मच
    • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच

    विधि :

    • सबसे पहले तोरई को अच्छी तरह धोकर छील लें और चाकू की मदद से तोरई में बीच से एक लंबा चीरा लगाएं।
    • ध्यान रहे कि तोरई पूरी तरह से दो हिस्सों में न कटे, बल्कि एक तरफ से जुड़ी रहे ताकि उसमें मसाला भरा जा सके।
    • अगर तोरई ज्यादा लंबी है, तो आप उसे 2-3 इंच के टुकड़ों में काटकर फिर चीरा लगा सकते हैं।
    • एक कटोरी में धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।
    • इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च भी डाल दें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
    • आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच तेल भी डाल सकते हैं, जिससे मसाला बाइंड होने में आसानी होगी।
    • तैयार मसाले को एक-एक तोरई के अंदर अच्छी तरह भर दें। मसाले को हल्का सा दबा दें ताकि तलते समय वह बाहर न निकले।
    • एक कड़ाही या पैन में 3-4 बड़े चम्मच तेल गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं।
    • अब धीरे से मसाले से भरी हुई तोरई को कड़ाही में एक-एक करके रखें।
    • आंच को धीमा कर दें और कड़ाही को ढक दें। इसे 5-7 मिनट तक पकने दें।
    • ढक्कन हटाकर चिमटे की मदद से तोरई को सावधानी से पलटें ताकि वह चारों तरफ से अच्छे से पक जाए और मसाला भी न निकले।
    • फिर से ढक दें और 5-7 मिनट के लिए पकाएं। तोरई को बीच-बीच में पलटते रहें जब तक कि वह अच्छी तरह से नरम न हो जाए और पक न जाए।
    • इसमें लगभग 15-20 मिनट लग सकते हैं। (अगर आपको लगे कि तोरई चिपक रही है या जल रही है, तो आप इसमें 1-2 चम्मच पानी का छींटा डाल सकते हैं।)
    • जब तोरई अच्छे से पक जाए और मसाला भी भुन जाए, तो गैस बंद कर दें।
    • भरवां तोरई को आप गरमागरम रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं।
    (Image Source: Freepik)