Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे पार्लर ट्रीटमेंट नहीं, रसोई की 5 चीजें बनाएंगी बालों को मजबूत; रिजल्ट देख रह जाएंगे हैरान

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 07:38 AM (IST)

    क्या आपके बाल भी आसानी से टूटने लगे हैं? प्रदूषण, स्ट्रेस और खराब खान-पान बालों को कमजोर बना देते हैं। इसलिए बालों को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ हेयर म ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं बालों को मजबूत? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे बनाएं बालों को मजबूत? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बालों का झड़ना, रूखापन और कमजोरी आज के समय की एक बड़ी समस्या बन चुकी है। प्रदूषण, खराब जीवनशैली और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है।

    हालांकि, महंगे पार्लर ट्रीटमेंट के बजाय आप अपनी रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजों से भी बालों को फिर से मजबूत बना सकते हैं। आइए जानें बालों को जड़ों से मजबूत और चमकदार बनाने के लिए 5 असरदार नेचुरल हेयर मास्क।

    एलोवेरा और नारियल तेल 

    एलोवेरा में प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होते हैं, जो स्कैल्प की डेड स्किन को साफ करते हैं, जबकि नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है। यह बालों का टूटना कम करता है और उन्हें रेशमी बनाता है।

    • बनाने की विधि- 3-4 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और 2 चम्मच शुद्ध नारियल तेल मिलाएं।
    • कैसे लगाएं- इसे स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं। 45 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
    Hair Masks (2)
     
    (Picture Courtesy: Freepik)

    अंडा और दही का प्रोटीन पैक

    बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, और दही स्कैल्प को साफ रखने के साथ कंडीशनिंग भी करता है। यह कमजोर बालों में जान फूँक देता है और वॉल्यूम बढ़ाता है।

    • बनाने की विधि- एक अंडा (ज्यादा रूखे बालों के लिए सिर्फ जर्दी) और आधा कप दही फेंट लें।
    • कैसे लगाएं- इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। 30 मिनट बाद ठंडे पानी और खुशबूदार शैम्पू से धोएं (गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, वरना अंडा जम सकता है)

    प्याज का रस और शहद

    प्याज के रस में सल्फर ज्यादा होता है, जो बालों के झड़ने को रोकने और नए बाल उगाने में सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है। शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है जो नमी को लॉक करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

    खबरें और भी

    • बनाने की विधि- एक बड़े प्याज का रस निकालें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।
    • कैसे लगाएं- कॉटन की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद धो लें।

    मेथी दाना और सरसों का तेल

    मेथी में निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन होता है, जो बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है। यह डैंड्रफ खत्म करता है और बालों को जड़ों से सख्त बनाता है।

    • बनाने की विधि- 2 चम्मच मेथी दाने को रात भर भिगोएं और सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सरसों का तेल मिलाएं।
    • कैसे लगाएं- इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

    केला और जैतून का तेल 

    पके हुए केले पोटेशियम और प्राकृतिक तेलों से भरपूर होते हैं, जो बालों की इलास्टिसिटी सुधारते हैं और दोमुंहे बालों को रोकते हैं। यह रूखे और डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए बेहतरीन है।

    • बनाने की विधि- एक पका हुआ केला मैश करें और उसमें 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
    • कैसे लगाएं- बालों पर लगाकर 30 मिनट छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।