यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखाती हैं Makeup से जुड़ी ये 4 गलतियां, जानिए कैसे करें सुधार
क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो मेकअप करने के बाद खुद को आईने में देखकर सोचते हैं काश मैंने ऐसा ना किया होता? अगर हां तो इसका मतलब है कि आप मेकअप का ...और पढ़ें

HighLights
- मेकअप का इस्तेमाल डार्ट सर्कल्स और फाइन लाइन्स को छिपाने में काफी मददगार होता है।
- अक्सर महिलाएं इससे जुड़ी कुछ गलतियां करती हैं, जिससे मनचाहा लुक नहीं मिल पाता है।
- सही ढंग से मेकअप का यूज करने पर आप अपनी उम्र से कई गुना कम दिख सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेकअप और स्टाइलिंग, दोनों ही आपकी खूबसूरती को निखारने और पर्सनैलिटी को उभारने में अहम भूमिका निभाते हैं। सही तरीके से किया गया मेकअप (Anti-Aging Makeup) आपकी नेचुरल ब्यूटी को और ज्यादा निखार सकता है और आपके चेहरे को ग्लोई लुक दिला सकता है। हालांकि कई महिलाएं मेकअप और स्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियां (Makeup Mistakes) कर देती हैं जिससे पूरा का पूरा लुक बर्बाद हो जाता है। गलत तरीके से किया गया मेकअप आपको अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखाता है और खूबसूरती को भी डल करने का काम करता है। ऐसे में, आइए आपको इससे जुड़ी 4 गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको हर हाल में बचना चाहिए।

फाउंडेशन का गलत शेड
फाउंडेशन आपकी त्वचा का बेस होता है। इसे चुनते समय ये बात ध्यान रखें कि आपकी त्वचा का रंग और फाउंडेशन का रंग एक जैसा होना चाहिए। कई बार हम अपनी त्वचा से एक शेड हल्का फाउंडेशन लगा लेते हैं। इससे आपकी त्वचा पर फाइन लाइन्स नजर आती हैं और यह केकी भी लग सकती है। इसलिए जरूरी है अपने स्किन टोन का ही फाउंडेशन चुनें।
यह भी पढ़ें- पार्लर क्यों जाना जब घर पर ही हटा सकती हैं अपर लिप्स के बाल, नहीं होगा कोई झंझट; बस 4 टिप्स आएंगे आपके काम
मॉइस्चराइजर स्किप करना
फेस वॉश के बाद हमारी त्वचा अपनी नमी खो देती है जिससे कई बार ड्राईनेस भी फील होती है। यही वजह है कि मेकअप करने से पहले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जब आपकी स्किन अच्छी तरह से मॉइस्चराइज्ड होती है, तो मेकअप भी फ्लॉलेस होता है और लंबे समय पर टिकता भी है। ऐसे में, अगर आप भी मॉइस्चराइजर को स्किप करने की गलती करती हैं तो इसे तुरंत सुधार लें।
लिपस्टिक का गलत शेड
क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक का गलत शेड भी आपको उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखा सकता है? जी हां, भले ही किसी खास कलर की लिपस्टिक कितनी ही ट्रेंड में क्यों न हो, लेकिन अगर आपके स्किन टोन के मुताबिक वह फिट नहीं बैठ रही है तो इसे लगाने की गलती बिल्कुल भी न करें। अच्छे लुक के लिए जरूरी है कि आप मौके के हिसाब से इसका रंग चुनें और इस दौरान स्किन टोन का भी खास ख्याल रखें।
खबरें और भी
आइब्रो को हाईलाइट न करना
आइब्रो आपके चेहरे को एक फ्रेम देने का काम करती हैं और लुक को भी कंपलीट करती हैं, लेकिन कई बार महिलाएं मेकअप करते समय आइब्रो को हाईलाइट करना भूल जाती हैं, जिसकी वजह से मेकअप अधूरा-सा लगता है। इसलिए, जब भी आप मेकअप करें तो अपने चेहरे की शेप के मुताबिक आइब्रो को हाईलाइट करना भी न भूलें।