Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाएंगी घर में रखी 4 चीजें, इस्तेमाल का तरीका भी है बेहद आसान

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 05:15 PM (IST)

    अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण कील-मुंहासों (Pimples) की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इसके लिए तरह-तरह के महंगे स्किन केयर ...और पढ़ें

    कील-मुंहासों से छुटकारा दिलाएंगी ये 4 नेचुरल चीजें (Image Source: Freepik)
    कील-मुंहासों से छुटकारा दिलाएंगी ये 4 नेचुरल चीजें (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. पिंपल्स की समस्या से आज कई लोग परेशान हैं।
    2. कील-मुंहासों को दूर करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं।
    3. कुछ नेचुरल चीजों की मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पिंपल्स की समस्या (Pimple Problem) आज काफी कॉमन हो चुकी है। खराब दिनचर्या में गलत खानपान के कारण अक्सर कील-मुंहासे बढ़ने लगते हैं, जिनसे कई लोग असहज महसूस करते हैं। यह पेट साफ न होने या फिर शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव का संकेत होने के साथ-साथ कई बार आपकी लापरवाही का नतीजा भी होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ नेचुरल चीजों की मदद से कील-मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोका जा सकता है और खूबसूरती में चार चांद लगाए जा सकते हैं।

    शहद

    कील-मुंहासों की समस्या में शहद किसी औषधि से कम नहीं है। बता दें, कि यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों का खजाना होता है, जो पिंपल्स को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको पिंपल्स पर शहद की कुछ बूंदे लगाकर रातभर के लिए छोड़ देनी हैं और सुबह उठकर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लेना है।

    यह भी पढ़ें- Aloevera के साथ इस एक चीज को मिलाकर लगाने से हफ्ते भर में चमक उठेगा चेहरा

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। पिंपल्स को कम करने के लिए इसे यूज करना चाहते हैं, तो आप ग्रीन टी या फिर इसके टी बैग को एक कप पानी में डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद इसे पिंपल्स पर लगाएं। बता दें, इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कील-मुंहासों के साथ-साथ सूजन को कम करने में भी मददगार होते हैं।

    एलोवेरा

    हेल्दी और पिंपल फ्री स्किन के लिए एलोवेरा जेल भी किसी औषधि से कम नहीं है। इसकी मदद से चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासों के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हटाया जा सकता है। इसलिए रात में सोते वक्त इसे चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।

    खबरें और भी

    बर्फ

    कील-मुंहासों की समस्या में बर्फ का यूज भी बेहद बढ़िया माना जाता है। आप बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक कॉटन पैड पर लेकर पिंपल्स पर लगा सकते हैं और इसके बाद आप पाएंगे कि पिंपल्स के साथ होने वाली रेडनेस भी कम होने लगी है।

    यह भी पढ़ें- रैशेज, खुजली के साथ Skin को और भी कई तरीकों से डैमेज कर सकता है इन दो चीजों का एक साथ इस्तेमाल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।