विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुबह उठते ही कर लें ये एक काम, कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से नहीं होना पड़ेगा परेशान!

Published: Sat, 20 Jul 2024 10:13 PM (IST)

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन हर कोई चाहता है। मानसून के सीजन में वैसे भी त्वचा की खास देखभाल करना जरूरी ...और पढ़ें

त्वचा पर जादूई निखार लाएगी ये स्किन केयर हैबिट (Picture Courtesy: Freepik)
त्वचा पर जादूई निखार लाएगी ये स्किन केयर हैबिट (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. खराब लाइफस्टाइल के चलते कई लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं।
  2. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए तो सही स्किन केयर रूटीन चुनना काफी मुश्किल हो जाता है।
  3. बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्चा किए बिना भी आप हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care Tips: बेदाग और निखरी त्वचा हर कोई चाहता है। आजकल का लाइफस्टाइल भी इतना अनहेल्दी हो गया है, जिसमें सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन की केयर करनी भी काफी जरूरी हो गई है। अगर आप भी त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स से डरते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स देंगे, जिन्हें आप अपनी सुबह की दिनचर्चा में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें।

हेल्दी स्किन के लिए रखें इन चीजों का ख्याल

  • गुनगुने पानी के साथ एलोवेरा जूस पिएं।
  • रात में पानी में किशमिश भिगो दें और सुबह इस पानी के साथ उसका सेवन कर लें।
  • सोने से पहले फेस वॉश करें और मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

यह भी पढ़ें- त्वचा से लेकर बालों तक में जान फूंक देगी अलसी, ऐसे करें स्किन और हेयर केयर के लिए इस्तेमाल

नेचुरल फेस वॉश का यूज करें

  • 2 चम्मच चावल का आटा लें।
  • तुलसी की 2 पत्ती मैश कर लें।
  • एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच गुलाब जल लें।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • इस पेस्ट से अपने फेस की 2 मिनट मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें।

फेस पैक का करें इस्तेमाल

  • एक चम्मच कच्चा दूध लें।
  • आधा चम्मच एलोवेरा जेल लें।
  • एक टमाटर का गूदा लें।
  • एक चम्मच मुलतानी मिट्टी लें।
  • इन सभी चीजों को मिलाएंगे, तो एक पेस्ट तैयार हो जाएगा।
  • हफ्ते में तीन बार इस फेस पैक का रात में सोने से पहले इस्तेमाल करें। आप देखेंगे कि चेहरे से दाग-धब्बे या रूखापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

यह भी पढ़ें- सेहत के साथ आपकी Skin को भी खराब कर सकती हैं रोजमर्रा की ये आदतें

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।