Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रीठा-शिकाकाई से लेकर एलोवेरा-नींबू तक, बालों की खोई हुई चमक लौटाएंगे 7 DIY Shampoo

    By Meenakshi NaiduEdited By: Nikhil Pawar
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 07:07 AM (IST)

    काले, लंबे और घने बाल पाने के लिए नेचुरल DIY शैंपू बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। जैसे कि रीठा-शिकाकाई-आंवला बालों को साफ और मजबूत बनाते हैं, एलोवेरा-नींबू ...और पढ़ें

    काले, लंबे और घने बालों के लिए घर पर तैयार करें DIY शैंपू (Image Source: AI-Generated)

    काले, लंबे और घने बालों के लिए घर पर तैयार करें DIY शैंपू (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. हेल्दी-शाइनी हेयर हर किसी की चाहत होते हैं।

    2. बालों की देखभाल में घरेलू नुस्खे बहुत काम आते हैं।

    3. घर पर DIY शैंपू बनाना भी ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। काले, लंबे और घने बाल तो हर किसी की चाहत होते हैं, लेकिन केमिकल बेस्ड शैंपू, प्रदूषण और गलत हेयरकेयर रूटीन से बाल अपनी नेचुरल शाइन और मजबूती खो देते हैं। ऐसे में, घरेलू नुस्खों से बने DIY शैंपू न सिर्फ स्कैल्प को साफ रखते हैं बल्कि जड़ों से पोषण देकर बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाते हैं। यहां कुछ आसान और असरदार DIY शैंपू रेसिपीज की जानकारी दी गई है और उनके खास गुण भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    DIY Shampoo

    (Image Source: AI-Generated)

    रीठा-शिकाकाई-आंवला शैंपू

    रीठा, शिकाकाई और आंवला को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उबालें, ठंडा कर छान लें।रीठा का नेचुरल सर्फेक्टेंट बालों को डीप क्लीन करता है, शिकाकाई बालों को मजबूत और लंबा बनाता है, वहीं आंवला उन्हें काला और घना बनाए रखता है। यह कॉम्बीनेशन सदियों से बालों के लिए टॉनिक माना जाता है।

    एलोवेरा-नींबू शैंपू

    4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू रस मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एलोवेरा बालों में नमी बनाए रखता है, जिससे ड्राईनेस कम होती है, और नींबू डैंड्रफ व एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर स्कैल्प को फ्रेश रखता है।

    ग्रीन टी-मेथी शैंपू

    1 कप ग्रीन टी तैयार करें और इसमें 2 बड़े चम्मच भिगोई हुई मेथी पीसकर मिलाएं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बाल झड़ने से रोकते हैं, जबकि मेथी बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत व रेशमी बनाती है।

    खबरें और भी

    नारियल दूध-शहद शैंपू

    आधा कप नारियल दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों में लगाएं। नारियल दूध गहराई से पोषण देता है और टूटने से बचाता है, जबकि शहद बालों को मुलायम, चमकदार और हाइड्रेटेड रखता है। यह ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए बेस्ट है।

    प्याज-नीम शैंपू

    एक प्याज का रस निकालकर 1 कप नीम पानी (नीम पत्तियां उबालकर) में मिलाएं। प्याज का सल्फर हेयर ग्रोथ को प्रमोट करता है। वहीं, नीम बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन से बचाकर स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है।

    गुलाब जल-राइस वाटर शैंपू

    ½ कप गुलाब जल में ½ कप फर्मेंटेड चावल का पानी मिलाकर बालों में लगाएं। गुलाब जल स्कैल्प को ठंडक देता है, जबकि चावल का पानी प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होकर बालों में मजबूती व शाइन लाता है।

    हिबिस्कस-योगर्ट शैंपू

    5-6 गुड़हल फूल पीसकर ½ कप दही में मिलाएं। हिबिस्कस बालों को घना और काला बनाता है, जबकि दही ड्राईनेस दूर कर बालों को सॉफ्ट और मैनेजेबल रखता है।

    यह भी पढ़ें- फ्रिजी हेयर से हो गई हैं तंग? कर्ली बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने का ये है सबसे आसान तरीका

    यह भी पढ़ें- बालों को हेल्दी रखने के लिए कितने दिन में धोना चाहिए? जानें आपके बालों के लिए क्या है सही रुटीन

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।