Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gut Health बनाए रखने के साथ-साथ बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं 6 Fermented Foods

    Updated: Fri, 31 May 2024 06:39 PM (IST)

    स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ पाचन का होना बेहद जरूरी है और पाचन तभी मजबूत होता है जब हमारी Gut Health बेहतर होती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में क ...और पढ़ें

    Gut Health का ख्याल रखते हैं ये फूड्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Gut Health का ख्याल रखते हैं ये फूड्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. पाचन दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि Gut Health बेहतर रहे।
    2. पाचन दुरुस्त बनाने के लिए फर्मेंटेड फूड्स काफी फायदेमंद होते हैं।
    3. फर्मेंटेड फूड्स हेल्दी गट बैक्टीरियाज को बढ़ावा देते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Fermented Foods या ड्रिंक्स पाचन प्रणाली को मजबूत बनाकर, आंतों की सफाई और बॉडी डिटॉक्स में सहायक होते हैं। ये फूड्स आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और उनके संतुलन को बनाए रखते हैं। इससे आंत हेल्दी रहता है। शरीर को संपूर्ण रूप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग, एक्सरसाइज करना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी है कि हम संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

    हेल्दी रहने के लिए पाचन (Gut Health) का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है और इसके लिए आंतों का स्वस्थ होना आवश्यक है। ऐसे में अगर आपके आंत हेल्दी हैं, तो आपकी कई तरह की बीमारियों का खतरा टलता है। आंतो में प्रॉब्लम होने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में आंतों की सफाई के लिए फर्मेंटेड फूड्स का सेवन सबसे अच्छा और बेहतर विकल्प है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फर्मेंटेड फूड्स के बारे में

    फर्मेंटेड राइस वॉटर या चावल का पानी

    आंतो के स्वास्थ्य के लिए राइस वॉटर एक बेहतरीन विकल्प है। ये आंतों में गुड बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने के साथ साथ पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है। फर्मेंटेड राइस वॉटर तैयार करने के लिए रात में चावल को पकाएं। अब किसी साफ मिट्टी के बर्तन में पानी डालकर पके हुए चावल को डालें और रातभर रखें। सुबह इसका पानी छानकर पिएं।

    यह भी पढ़ें: मुंह में पानी ले आएंगी ये 6 Maharashtrian Snacks, देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं मशहूर, आप भी कर सकते हैं घर पर ट्राई

    दही

    प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर दही का सेवन आंतों के स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसे दूध से फर्मेंटेड करके तैयार किया जाता है। लगभग हर भारतीय घरों में इसका उपयोग किसी न किसी रूप में किया जाता है।

    खबरें और भी

    इडली और डोसा

    दक्षिण भारतीय व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय व्यंजन इडली और डोसा को फर्मेंटेड चावल और दाल के घोल से तैयार किया जाता है। आयरन और कैल्शियम से भरपूर ये व्यंजन बेहद स्वादिष्ट होता है और आतों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है।

    कांजी

    कांजी ड्रिंक आंतो की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए पानी को गर्म करके ठंडा करके इसमें कटे हुए गाजर, चुकंदर और अन्य चीजों को डालकर लगभग एक हफ्ते तक के लिए फर्मेंटेशन के लिए रखा जाता है।

    ढोकला

    गुजरात की ट्रेडिशनल डिश ढोकला को फर्मेंटेशन के द्वारा ही तैयार किया जाता है। ये आंतों के लिए बहुत ही हेल्दी विकल्प है।

    कोम्बूचा

    कोम्बूचा टी एंटी ऑक्सीडेंट और प्रोबायोटिक्स गुणों से भरपूर होता है,जो आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मी में ठंडक देगी वृन्दावन स्टाइल में बनी Lassi, जानें इसे बनाने की Recipe