ड्राई स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना है बड़ी भूल, त्वचा पर समय से पहले आ सकती हैं झुर्रियां
ड्राई स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना त्वचा को समय से पहले बूढ़ा कर सकता है। ...और पढ़ें

क्या ड्राई स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाने से आती हैं झुर्रियां? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत, निखरी और जवां स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए हम महंगे फेस वॉश से लेकर तरह-तरह की क्रीम और सीरम तक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने या मुंह धोने के बाद आप अपनी क्रीम या मॉइस्चराइजर कैसे लगाते हैं, यह आपके चेहरे की रौनक तय कर सकता है?
अक्सर हम नहाने के बाद तौलिये से अपना चेहरा पूरी तरह सुखा लेते हैं और फिर मॉइस्चराइजर लगाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं, तो रुक जाइए, क्योंकि आपकी यह छोटी-सी आदत आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकती है। आइए जानते हैं क्यों।

(Image Source: AI-Generated)
सूखे चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना क्यों है गलत?
मॉइस्चराइजर का मुख्य काम आपकी त्वचा में नमी पैदा करना नहीं, बल्कि नमी को 'लॉक' करना यानी उसे उड़ने से बचाना होता है। जब आप तौलिये से अपना चेहरा रगड़कर एकदम सूखा कर लेती हैं, तो त्वचा की ऊपरी सतह पर पानी की एक भी बूंद नहीं बचती। ऐसे में जब आप सूखे चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाती हैं, तो उसे लॉक करने के लिए कोई नमी नहीं मिलती। नतीजतन, क्रीम सिर्फ आपकी स्किन के ऊपर एक परत बना देती है और अंदर तक नहीं जा पाती। इससे आपकी स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है।
क्या है इसके पीछे का विज्ञान?
आजकल ज्यादातर मॉइस्चराइजर में ग्लिसरीन या हायलूरॉनिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। इन्हें 'ह्यूमेक्टेंट्स' कहा जाता है। इनका काम स्पंज की तरह पानी को सोखकर स्किन को प्लंप और जवां बनाए रखना होता है, लेकिन अगर आप इन्हें बिल्कुल ड्राई स्किन पर लगाती हैं, तो सतह पर पानी न होने के कारण ये तत्व आपकी स्किन की गहरी परतों से पानी खींचने लगते हैं। इससे आपकी त्वचा अंदर से और ज्यादा डिहाइड्रेट हो जाती है। लंबे समय तक ऐसा करने से चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स जल्दी आने लगती हैं, जिससे आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी दिखने लगती हैं।
खबरें और भी
मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका क्या है?
स्किन एक्सपर्ट्स हमेशा 'डैम्प स्किन' यानी हल्के गीले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने की सलाह देते हैं। इसे 3-मिनट रूल भी कहा जाता है।
- चेहरा न रगड़ें: नहाने या मुंह धोने के बाद चेहरे को तौलिये से रगड़ कर न पोंछें। बस हल्के हाथों से थपथपाएं।
- हल्का गीला रखें: आपके चेहरे पर हल्की सी नमी होनी चाहिए। स्किन पानी से टपकनी नहीं चाहिए, बस छुने पर हल्की गीली महसूस होनी चाहिए।
- तुरंत लगाएं क्रीम: मुंह धोने के 2 से 3 मिनट के अंदर ही मॉइस्चराइजर लगा लें।
- नमी को करें लॉक: हल्के गीले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने से क्रीम उस पानी को सोख लेती है और नमी को स्किन के अंदर लॉक कर देती है।
ध्यान रहे
अगर आप आज से ही सूखे चेहरे की जगह हल्के गीले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना शुरू कर दें, तो कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन में एक जादुई बदलाव नजर आएगा। आपकी त्वचा ज्यादा ग्लोइंग, हाइड्रेटेड और जवां दिखने लगेगी।
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।