उम्र से पहले चेहरे पर दिखने लगी हैं फाइन लाइन्स? अपने स्किन केयर रूटीन में तुरंत शामिल करें ये चीजें
तेज रफ्तार लाइफस्टाइल, प्रदूषण और धूप के कारण चेहरे पर होने वाली फाइन लाइन्स और झाइयों को सही स्किन केयर से कंट्रोल किया जा सकता है। ...और पढ़ें

चेहरे की झाइयां कैसे कम करें? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण, धूप में ज्यादा समय बिताना और स्किन केयर में लापरवाही की वजह से चेहरे पर फाइन लाइन्स और झाइयां होना एक आम समस्या बन चुकी हैं। उम्र बढ़ने के साथ स्किन की इलास्टिसिटी कम होती है, जिससे झुर्रियां उभरने लगती हैं, वहीं धूप की यू वी किरणें झाइयों को और गहरा बना देती हैं।
ऐसे में सही फेस क्रीम चुनना बेहद जरूरी होता है। हमारे स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप सही इंग्रीडिएंट्स वाली क्रीम चुनें और नियमित रूप से इस्तेमाल करें, तो इन समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानें इस बारे में।
झाइयां और रिंकल्स कम करने के उपाय
- रेटिनॉल- रेटिनॉल को एंटी-एजिंग का सबसे असरदार इंग्रेडिएंट माना जाता है। यह स्किन सेल्स के टर्नओवर को बढ़ाता है, जिससे फाइन लाइन्स कम होती हैं और झाइयों का रंग धीरे-धीरे कम होता है।
- विटामिन-सी- विटामिन सी झाइयों और डार्क स्पॉट्स के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह स्किन को ब्राइट बना, पिगमेंटेशन कम करती है और कोलेजन को बूस्ट करती है। सुबह के समय सनस्क्रीन के साथ विटामिन-सी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
- नियासिनामाइड- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और झाइयों की समस्या है, तो नियासिनामाइड वाली क्रीम बेस्ट मानी जाती है। यह स्किन बैरियर को मजबूत बना, रेडनेस कम करती है और स्किन टोन को इवन बनाती है।
- हायलूरोनिक एसिड- हायलूरोनिक एसिड स्किन को डीप हाइड्रेशन देती है, जिससे फाइन लाइन्स कम दिखाई देती हैं और चेहरा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग लगता है।
- पेप्टाइड्स और सेरामाइड्स- ये स्किन रिपेयर में मदद करते हैं। पेप्टाइड्स कोलेजन को सपोर्ट करते हैं, जबकि सेरामाइड्स स्किन को नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
- सनस्क्रीन- झाइयों से बचाव और ट्रीटमेंट के लिए एसपीएफ बेहद जरूरी है। बिना सन प्रोटेक्शन के कोई भी एंटी-पिगमेंटेशन या एंटी-एजिंग क्रीम पूरा असर नहीं दिखा पाती।
ध्यान रखने वाली बातें
- अपनी स्किन टाइप के अनुसार क्रीम चुनें
- बहुत ज्यादा केमिकल्स और फ्रेगरेंस से बचें
- हमेशा अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से सनस्क्रीन चुनें
- नियमित इस्तेमाल और सही स्किन केयर रूटीन अपनाएं