Oscars 2026 का सबसे बड़ा ट्रेंड बना 'बॉब कट', जानिए आपके चेहरे के लिए कौन-सा बॉब रहेगा सबसे बेस्ट
बॉब बेहद की क्लासी हेयर कट है, लेकिन पर्सनैलिटी निखारने के लिए इसे अपने फेस कट के हिसाब से चुनना जरूरी है। ...और पढ़ें
-1773730314188_m.webp)
अपने फेस के हिसाब से चुनें सही बॉब? (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के सबसे बड़े मंच ऑस्कर 2026 ने एक बात साफ कर दी है कि हेयर स्टाइल की दुनिया में इस वक्त बॉब कट का बोलबाला है। ऑस्कर के मंच पर जेन्डाया और हेली बीबर से लेकर एम्मा स्टोन जैसी दिग्गज हस्तियां बॉब कट में नजर आईं।
पिछले एक साल से ब्यूटी इंडस्ट्री पर राज करने वाला यह हेयरकट अब आम जनता की भी पहली पसंद बन चुका है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह हर किसी पर अच्छा लगता है? बेशर्ते बॉब एक यूनिवर्सल कट है, लेकिन अगर इसे आपके चेहरे की बनावट, जॉ लाइन, गर्दन की लंबाई और फेशियल फीचर्स के अनुसार चुना जाए। आइए जानें आप अपने चेहरे के लिए सही बॉब कैसे चुन सकती हैं।
-1773730870276.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
अपने चेहरे के आकार के अनुसार कैसे चुनें सही बॉब?
अगर आप भी इस ट्रेंड को अपनाने की सोच रही हैं, तो अपनी फेस शेप का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
गोल चेहरा
गोल चेहरे के लिए सबसे जरूरी है कि बालों का वॉल्यूम गालों के पास न होकर जॉ लाइन के नीचे हो। इससे चेहरे की सिमेट्री मेंटेन होती है। चेहरे की गोलाई को कम दिखाने के लिए बीच की मांग निकालें। ठुड्डी के नीचे तक आने वाला लंबा और थोड़ा तिरछा बॉब कट चेहरे को पतला दिखाने में मदद करता है। सीधे और छोटे बैंग्स न करवाएं इससे चेहरा भारी लगने लगता है। इसकी जगह कर्टन फ्रिंज बेहतर लगती है।
-1773730438613.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
चौकोर चेहरा
अगर आपका चेहरा चौकोर है, तो आपको अपनी शार्प फीचर्स को थोड़ा सॉफ्ट लुक देने की जरूरत है। हल्की वेवी और बिखरे हुए बॉब चुनें। जबड़े और कॉलरबोन के बीच की लंबाई इस फेस शेप के लिए सबसे परफेक्ट है। हल्का तिरछा कट आपकी स्ट्रॉन्ग जॉ-लाइन को सॉफ्टनेस देता है। बहुत ज्यादा शार्प या स्ट्रेट कट से बचें।
खबरें और भी
-1773730460441.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
ओवल चेहरा
इस फेस शेप वाले लोगों के चेहरे पर लगभग हर तरह का बॉब सूट करता है। आप माइक्रो बॉब, ग्राफिक कट या 90s का रेट्रो लुक भी ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी गर्दन लंबी है, तो बहुत बालों की लेंथ बहुत छोटी न करवाएं।
-1773730489586.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
हार्ट शेप चेहरा
इस तरह के चेहरे ऊपर से थोड़े लंबे नजर आते हैं, इसलिए चेहरे की लंबाई और चौड़ाई के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है। इसलिए ऐसा बॉब चुनें जिसमें किनारों पर वॉल्यूम ज्यादा हो। कर्टन फ्रिंज या सीधे बैंग्स आपके चेहरे की लंबाई को कम दिखाने में मदद कर सकते हैं।वेवी मिड-लेंथ कट आपके लिए बेस्ट है।

(Picture Courtesy: Instagram)
सही तरीके से किया गया बॉब कट न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को निखारता है, बल्कि आपके चेहरे के फीचर्स को भी और डिफाइन करता है। इसलिए बॉब कट करवाते समय अपने फेस कट का ध्यान जरूर रखें।