विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शैंपू के बाद बालों का रूखापन करता है परेशान? सॉफ्ट और शाइनी रखने में मदद करेंगे 6 असरदार तरीके

Published: Thu, 20 Aug 2026 03:56 PM (IST)

क्या हेयर वॉश के बाद आपके बाल भी एकदम रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आते हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

शैंपू के बाद बाल हो जाते हैं रूखे और बेजान? (Image Source: AI-Generated)

शैंपू के बाद बाल हो जाते हैं रूखे और बेजान? (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शैंपू के बाद बालों का रूखापन आजकल एक बहुत ही आम समस्या बन गई है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं, जिससे बाल रफ हो जाते हैं।

हालांकि, इस मामले में आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अपने हेयर-केयर रूटीन में बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने बालों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं वो 6 आसान और असरदार तरीके।

कंडीशनर है बालों का सबसे अच्छा दोस्त

शैंपू बालों की गंदगी साफ करता है, लेकिन कंडीशनर उन्हें जरूरी नमी देता है। कभी भी कंडीशनर लगाना न भूलें। बस यह ध्यान रखें कि कंडीशनर को बालों की जड़ों पर नहीं, बल्कि सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों पर लगाना चाहिए। 2-3 मिनट इंतजार करें और फिर धो लें।

गर्म नहीं, ठंडे पानी से करें दोस्ती

गर्मियों हो या सर्दियां, बालों को धोने के लिए बहुत तेज गर्म पानी का इस्तेमाल कभी न करें। गर्म पानी बालों का नेचुरल ऑयल खत्म कर देता है। शैंपू के बाद हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। ठंडा पानी बालों के पोर्स को बंद कर देता है, जिससे बालों की नमी और चमक लॉक हो जाती है।

तौलिए से रगड़ने की गलती बिल्कुल न करें

नहाने के बाद हम अक्सर बालों को सुखाने के लिए तौलिए से जोर-जोर से रगड़ते हैं। यह बालों को कमजोर बनाकर उन्हें फ्रिजी कर देता है। इसकी जगह एक मुलायम सूती टी-शर्ट या माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें। बालों को तौलिए में लपेटकर हल्के हाथों से दबाते हुए पानी निकालें।

शैंपू से पहले तेल की चंपी है जरूरी

बाल धोने से कम से कम एक घंटे पहले नारियल, बादाम या ऑलिव ऑयल से बालों की अच्छी तरह मसाज करें। तेल आपके बालों के लिए एक प्रोटैक्टिव लेयर का काम करता है। इससे शैंपू करते समय बाल रूखे नहीं होते और धोने के बाद भी सॉफ्ट बने रहते हैं।

हेयर सीरम का कमाल

जब आपके बाल धोने के बाद हल्के गीले हों, तब बालों की लंबाई पर थोड़ा-सा हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर लगा लें। यह बालों को उलझने और टूटने से बचाता है, साथ ही उन्हें एक बेहतरीन शाइन देता है।

सही शैंपू का करें चुनाव

अगर आपके बाल पहले से ही बहुत रूखे हैं, तो हार्ड केमिकल या बहुत ज्यादा झाग वाले शैंपू से बचें। हमेशा सल्फेट-फ्री और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, जो बालों को साफ भी करे और उनकी नमी भी न छीने।

यह भी पढ़ें- महंगे हेयर प्रोडक्ट्स छोड़ें और रोज सुबह पिएं आंवला जूस, बाल होंगे जड़ से घने और मजबूत

यह भी पढ़ें- हीट स्टाइलिंग से डैमेज बालों के लिए रामबाण है भृंगराज-आंवला हेयर मास्क, नोट करें बनाने और लगाने की पूरी विधि

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।