गर्मियों में चेहरे की चिपचिपाहट और पिंपल्स से हैं परेशान? ट्राई करें ऑयली स्किन वालों के लिए ये बेस्ट रूटीन
गर्मियों में ऑयली स्किन वालों को चिपचिपाहट और पिंपल्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहद ...और पढ़ें

गर्मियों में स्किन को रखना है ऑयल और पिंपल फ्री? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही ऑयली स्किन वालों की परेशानी बढ़ जाती है। उनके लिए बार-बार पसीना, चिपचिपाहट, पिंपल्स और ओपन पोर्स जैसी प्रॉब्लम्स आम हो जाती हैं। ऐसे में सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना बहुत जरूरी है, जिससे त्वचा फ्रेश, क्लीन और हेल्दी बनी रहे।
अगर आप भी ऑयली स्किन से परेशान हैं और गर्मी में चेहरा और ज्यादा चिपचिपा हो जाता है, तो यहां बताए गए कुछ आसान और असरदार टिप्स आपकी मदद करेंगे।
ऑयली स्किन की कैसे करें देखभाल?
- दिन में दो बार फेस वॉश करें- ऑयली स्किन के लिए क्लीनिंग सबसे जरूरी स्टेप है। सुबह और रात में ऑयल-कंट्रोल फेस वॉश से चेहरा साफ करें। इससे एक्स्ट्रा ऑयल, डर्ट और पसीना हट जाता है और पिंपल्स की संभावना कम होती है।
- ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें- कई लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह गलत है। हल्का, ऑयल-फ्री और जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर स्किन को हाइड्रेट रखता है और ऑयल बैलेंस बनाए रखता है।
- टोनर को रूटीन में शामिल करें- टोनर पोर्स को टाइट करता है और स्किन को फ्रेश रखता है। गुलाब जल या खीरे का टोनर इस्तेमाल करना एक नेचुरल और कूलिंग ऑप्शन है, जो गर्मियों में खास फायदेमंद होता है।
- सनस्क्रीन लगाना न भूलें- गर्मियों में धूप से स्किन को बचाना बहुत जरूरी है। एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाला ऑयल-फ्री सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। यह टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाता है, साथ ही स्किन को मैट फिनिश देता है।
- टिश्यू का इस्तेमाल करें- दिनभर में जब भी चेहरा ज्यादा ऑयली लगे, ब्लॉटिंग पेपर या टिश्यू से हल्के से डैब करें। इससे एक्स्ट्रा ऑयल हट जाता है और मेकअप भी खराब नहीं होता।
- हफ्ते में 2 बार फेस पैक लगाएं- मुल्तानी मिट्टी, चंदन या नीम वाले फेस पैक ऑयल कंट्रोल करने में बहुत असरदार होते हैं। ये स्किन को डीप क्लीन करते हैं और पिंपल्स को कम करते हैं।
- डाइट और पानी का रखें ध्यान- ज्यादा तला-भुना और ऑयली खाना स्किन को और ऑयली बना सकता है। अपनी डाइट में फल, सलाद और पानी की मात्रा बढ़ाएं। हाइड्रेटेड रहने से स्किन नेचुरली ग्लो करती है।
यह भी पढ़ें- महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को कहें 'बाय'! ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर आसानी से बनाएं ये नेचुरल टोनर