यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Skin Care: रात में सोने से पहले कर लें बस ये एक काम, चेहरे का ग्लो देखकर लोग भी पूछेंगे कि क्या लगाया?
त्वचा की खोई रंगत और निखार को पाने के लिए अगर आप भी कई तरीके अपनाकर थक गए हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको स्किन केयर में देसी घी के फा ...और पढ़ें

HighLights
- मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स अक्सर स्किन पर रिएक्शन छोड़ जाते हैं।
- देसी घी आपको चेहरे पर आने वाली झुर्रियों की समस्या से बचा सकता है।
- खासतौर से रात को चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से ढेरों फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care: त्वचा बेदाग और हेल्दी हो, ये भला कौन नहीं चाहता है। चाहे महिला हो या पुरुष, स्किन से जुड़ी समस्याओं से आजकल हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में, मार्केट में प्रोडक्ट्स तो काफी हैं, लेकिन कोई त्वचा पर सूट नहीं करता है, तो कोई बहुत महंगा होता है, जिसे खरीद पाना सभी के बस में नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक खास चीज लेकर आए हैं, ये हर घर में आसानी से मिल जाता है। जी हां, हम देसी घी की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं त्वचा के लिए इसके लाजवाब फायदे।
त्वचा को क्या फायदे पहुंचाता है घी?
- यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण आपके चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आपके स्किन पोर्स में नमी बनी रहती है और फाइन लाइन्स कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें- ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स, दोनों से छुटकारा दिलाएगा चावल से बना ये स्क्रब
- चेहरे पर रोजाना देसी घी लगाने से पिग्मेंटेशन भी कम हो सकती है। चूंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है, ऐसे में ये आपको डल स्किन से भी निजात दिला सकता है।
- फेस पर सर्कुलर मोशन में घी से मसाज करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है, जिससे चेहरे की रिपेयरिंग पावर बढ़ती है और आपको स्किन पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती है।
- अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपके चेहरे के लिए घी का यूज काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आपकी स्किन को अंदर से नरिश करके इसे बेहतर बनाने का काम करता है।
- घी के चेहरे पर इस्तेमाल से आपकी स्किन की नमी लॉक हो जाती है, जिससे आपको एंटी एजिंग में मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आप भी एंटी एजिंग फायदे चाहते हैं, तो खासतौर से इसे रात में चेहरे पर लगाकर सो सकते हैं।

रखें इस बात का ख्याल
घी का यूज आप भी स्किन केयर में करने का मन बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको बता दें, कि इसके इस्तेमाल के साथ आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा, जैसे अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ये आपके चेहरे को फायदा पहुंचाने की जगह कॉमेडोजेनिक होने के कारण उसे नुकसान पहुंचा सकता है, जैसे इससे आपको पिंपल्स आदि हो सकते हैं। इसलिए ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ही, चेहरे पर घी का यूज सही रहता है। इसके अलावा एक बात जो बहुत जरूरी है, वह है कि आपको सुबह एक अच्छे फोमिंग फेस वॉश से अपने चेहरे को वॉश भी करना होगा, क्योंकि रात में लगाया हुआ घी स्किन से अच्छे से साफ होने भी जरूरी है, नहीं तो आपके पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं, जिससे कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- एक्ने ने छीन ली है चेहरे की रौनक, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं इस समस्या से निजात
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik