Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिलचिलाती धूप में भी मिलेगी ठंडक! वॉर्डरोब में तुरंत शामिल करें ये 6 आई-सूथिंग कलर्स

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 05:00 PM (IST)

    गर्मी में कूल और आरामदायक रहने के लिए हल्के और सुकून देने वाले रंगों का फैशन बढ़ गया है। 'क्लाउड डांसर व्हाइट', हल्का पीला, नीला, मिट्टी के रंग, लाइम ...और पढ़ें

    गर्मी में कूल और स्टाइलिश दिखना है तो अपनाएं ये 6 ट्रेंडी रंग (Picture Credit- AI Generated)

    गर्मी में कूल और स्टाइलिश दिखना है तो अपनाएं ये 6 ट्रेंडी रंग (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही कूल और कंफर्टेबल कपड़े ही सबकी पसंद बन जाते हैं। अब लोग सिर्फ स्टाइल और ट्रेंड ही नहीं, बल्कि आउटफिट्स के रंग भी देखते हैं। जैसे ही गर्मी शुरू होती है, बाजार में शांत और सुकून देने वाले रंगों का चलन बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इस बार कौन से रंग लोगों की पसंद बन रहे हैं।

    गर्मी में ब्रीदेबल और हल्के रंग के कपड़े ज्यादा आरामदायक लगते हैं। इस मौसम में आंखों को सुकून देने वाले साफ्ट रंग ही पसंद किए जाते हैं। पैंटोन (रंग घोषित करने वाली संस्था) ने इस साल 'क्लाउड डांसर व्हाइट' को वार्षिक रंग घोषित किया है। जिसके चलते बाजार में हल्के और न्यूड रंग काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ये रंग न सिर्फ स्टाइलिश और आकर्षक लुक देते हैं, बल्कि मूड को भी तरोताजा और सकारात्मक बनाते हैं।

    सफेद के शेड्स

    'क्लाउड डांसर व्हाइट' बादलों और आसमान से जुड़े साफ्ट रंगों की याद दिलाता है। इसमें भी आफ व्हाइट रंग ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसके शेड्स न सिर्फ आपके लुक को बल्कि आसपास के माहौल को भी सुकूनभरा बनाते हैं। आजकल बाजार में आफ व्हाइट रंग की शर्ट्स, कैजुअल लुक वाले कोआर्ड सेट्स ट्रेंड कर रहे हैं।

    हल्का पीला

    हल्का पीला रंग सकारात्मकता और ऊर्जा से भरपूर होता है। बटर येलो से लेकर ब्राइट येलो तक, दोनों ही रंग इन दिनों ट्रेंड में हैं। इस रंग की कुर्ती, वन पीस और कोआर्ड सेट्स खूब पसंद किए जा रहे हैं।

    नीला रंग (पावर ब्लू)

    नीले रंग के हल्के शेड्स गर्मी में सुकून देते हैं। ये देखने पर कूल लगते हैं और फ्रेश लुक भी देते हैं। स्काई ब्लू से लेकर इंडिगो और डेनिम तक, ये रंग हर तरह के इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट्स में जचते हैं। इन दिनों बाजार में डेनिम शर्ट्स और पैंट्स बिकते नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    मिट्टी के रंग

    बेज, टैन और हल्का बादामी रंग अर्थी टोन में आते हैं। ये न्यूट्रल रंग सादगी के साथ स्टाइल भी दिखाते हैं। जो लोग ज्यादा चमकीले कपड़े पसंद नहीं करते, उनके लिए ये बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें किसी भी रंग के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है और ये क्लीन व एलिगेंट लुक देते हैं।

    लाइम ग्रीन

    लाइम ग्रीन गर्मी में ताजगी भरा रंग माना जाता है। यह रंग ऊर्जा और फ्रेशनेस से भरा होता है, जो चिलचिलाती धूप में भी ठंडक का एहसास देता है। इसे सफेद, पेस्टल या न्यूट्रल रंगों के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। इन दिनों बाजार में इस रंग की ड्रेसेज, आफिस वेयर बिक रहे हैं।

    गुलाबी रंग

    गुलाबी रंग हमेशा से ट्रेंड में रहा है। इन दिनों पेस्टल पिंक खूब पसंद किया जा रहा है। इस साल इस रंग के लहंगे भी लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जो उनके लुक को एलिगेंट और आकर्षक बनाते हैं।

    गर्मी में क्यों पहनते हैं हल्के रंग

    हल्के रंग के कपड़े शरीर को ठंडा और आरामदायक रखने के लिए बेहतर माने जाते हैं। सफेद और पेस्टल जैसे रंग सूरज की गर्मी को कम अवशोषित करते हैं, जबकि गहरे रंग ज्यादा गर्मी सोखते हैं, जिससे पसीना और असहजता बढ़ती है।

    फैशन डिजाइनर के मुताबिक गर्मी में हल्के रंग सुकून और आराम देते हैं लेकिन इस साल हल्के रंग के भी कई सारे नए शेड्स ट्रेंड कर रहे हैं, जैसे मिट्टी का रंग, बेज, हल्का बादामी और यहां तक की न्यूड टोन। दरअसल, न्यूड रंग उन्हें ज्यादा लोकप्रिय है जो ज्यादा आकर्षण पसंद नहीं करते और उनका व्यक्तित्व संतुलित होता है, ऐसे लोग पारदर्शी रहना पसंद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- एक Co-ord Set से बनाएं 3 अलग आउटफिट, बोरिंग कपड़ों को ऐसे दें स्टाइलिश ट्विस्ट

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी हाइट की वजह से साड़ी पहनने से कतराती हैं? तो अपनाएं ये आसान फैशन हैक्स