पतले बालों से न हों परेशान: मेथी-कलौंजी का यह देसी नुस्खा बनाएगा बालों को घना और मजबूत
क्या आप भी बालों के झड़ने और उनके लगातार पतले होने से परेशान हैं? जब भी आप कंघी करते हैं, तो गुच्छे भर बाल हाथ में आते देख डर लगता है? अगर हां, तो अब ...और पढ़ें

बालों को जड़ से मजबूत और घना बनाने का देसी तरीका (Image Source: AI-Generated)
HighLights
मेथी और कलौंजी बालों को घना और मजबूत बनाते हैं
यह मिश्रण बालों का झड़ना रोकता है, डैंड्रफ हटाता है
दही या एलोवेरा मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी शीशे के सामने खड़े होकर यह सोचती हैं कि "अरे! मेरे बाल इतने हल्के कब हो गए?" तकिए पर गिरे बाल हों या शॉवर लेने के बाद नाली में जमा बालों का गुच्छा- यह सब देखकर हर किसी का दिल बैठ जाता है।
ऐसे में, क्या हो अगर हम आपसे कहें कि जिन बालों को घना करने के लिए आप बाजार में भटक रहे हैं, उनका असली इलाज आपकी रसोई के मसालों वाले डिब्बे में छिपा हो सकता है? जी हां, वही पुराने नुस्खे जो हमारी दादियों-नानियों के घने बालों का राज हुआ करते थे। बता दें, इसके लिए आपको मेथी और कलौंजी की जरूरत पड़ेगी।

(Image Source: AI-Generated)
क्यों फायदेमंद है मेथी और कलौंजी का कॉम्बिनेशन?
मेथी और कलौंजी का इस्तेमाल सदियों से बालों को घना बनाने के लिए किया जा रहा है।
- मेथी दाना: इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और डैंड्रफ को खत्म करता है।
- कलौंजी: इसे 'ब्लैक सीड' भी कहते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो बालों का गिरना रोकती है और उन्हें समय से पहले सफेद होने से बचाती है।
जब ये दोनों मिल जाते हैं, तो बालों के लिए एक 'पावर-पैक' बन जाते हैं।
हेयर मास्क बनाने का तरीका
इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने हैं:
- सबसे पहले 2 चम्मच मेथी दाना और 2 चम्मच कलौंजी लें। इन्हें एक कटोरी पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
- अगली सुबह, पानी को छान लें (इस पानी को फेंकें नहीं, इसे आप टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं)। भीगे हुए मेथी और कलौंजी को मिक्सी में डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में 2 चम्मच दही या एलोवेरा जेल मिलाएं। इससे पेस्ट मुलायम हो जाएगा और बालों में आसानी से लगेगा। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं, तो इसमें एक चम्मच नारियल या बादाम का तेल भी डाल सकते हैं।

खबरें और भी
(Image Source: AI-Generated)
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों से लेकर नीचे तक अच्छे से लगाएं। इसे लगभग 45 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
- हफ्ते में 1 या 2 बार इस नुस्खे को आजमाने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। आपके बाल न सिर्फ घने होंगे, बल्कि उनमें एक अलग चमक भी आ जाएगी।
यह भी पढ़ें- खुशबू या विज्ञापन देखकर न खरीदें शैंपू, अपने स्कैल्प और हेयर टाइप के अनुसार चुनें सही प्रोडक्ट
यह भी पढ़ें- बिना हेयर कटिंग दोमुंहे बालों से पाना है छुटकारा? तो इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।