करवा चौथ से पहले पार्लर जाने का नहीं है समय? बस 30 मिनट में घर पर करें ये 5-स्टेप फेशियल, मिलेगा चांद-सा निखार
करवा चौथ से पहले पार्लर जाने का समय न मिलने पर, यह लेख घर पर 30 मिनट में 5-स्टेप फेशियल करने का तरीका बताता है।

घर पर फेशियल करने के आसान स्टेप्स (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन महिला के लिए बहुत खास होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा भी चांद जैसा खिला-खिला और खूबसूरत दिखे। हालांकि, घर के काम, ऑफिस और व्रत की तैयारियों के बीच कई बार पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता।
अगर आपके पास भी पार्लर जाने का समय नहीं है, तो कोई बात नहीं। आप घर बैठे ही सिर्फ 30 मिनट में खुद ही अपना फेशियल कर सकती हैं। आइए जानें कैसे घर पर खुद से कर सकती हैं फेशियल।
स्टेप 1- क्लींजिंग
फेशियल की शुरुआत हमेशा क्लींजिंग से होती है। चेहरे को गहराई से साफ करना जरूरी है, तभी निखार आता है। इसके लिए आपको किसी महंगे क्लींजर की जरूरत नहीं है। कच्चा दूध भी चेहरे की गंदगी को साफ करने में मदद कर सकता है। एक कटोरी में दो चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें रुई डुबोकर अपने चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
स्टेप 2- स्क्रबिंग
चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स के कारण चेहरा बेजान दिखने लगता है। इसलिए स्क्रब करना जरूरी है। एक चम्मच पिसी हुई चीनी, आधा चम्मच शहर और नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलाएं और इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे की 2-3 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ध्यान रहे कि इससे चेहरे को बहुत जोर से नहीं रगड़ना है। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
स्टेप 3- स्टीमिंग
स्क्रबिंग के बाद चेहरे को भाप देना जरूरी है। एक बर्तन में पानी उबाल लें और तौलिए से सिर ढककर गर्म पानी का भाप चेहरे पर लें। इससे चेहरे के पोर्स खुलेंगे और चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
स्टेप 4- मसाज
चेहरे की थकान दूर करने के लिए ये सबसे जरूरी स्टेप है। अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल से 7-10 मिनट के लिए मसाज करें। चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा में मसाज करें, ताकि स्किन पर झुर्रियां न आएं। इसके बाद गीले तौलिए से चेहरे को साफ करें।
स्टेप 5- फेस पैक
फेशियल के आखिरी स्टेप में चेहरे पर फेस पैक लगाएं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, आधा चम्मच शहद और गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें, फिर ठंडे पानी से हाथों से धीरे-धीरे मसाज करते हुए धो लें।
जरूरी ब्यूटी टिप्स
- चेहरा धोने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि चेहरे की ड्राईनेस दूर हो।
- फेशियल करने के लिए कम से कम 6-8 घंटे तक चेहरे पर फेशवॉस या साबुन का इस्तेमाल न करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।