इस करवा चौथ चांद-सा चमकेगा आपका चेहरा! पार्लर जाने की फुर्सत न हो, तो घर पर ही ट्राई करें नारियल के 4 फेस पैक
करवा चौथ पर पार्लर जाए बिना चमकदार त्वचा पाने के लिए आप नारियल से बने 4 फेस पैक का यूज कर सकती हैं।

बिना पार्लर जाए पाएं करवा चौथ वाला ग्लो (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की बिजी शेड्यूल वाली फास्ट लाइफ में पार्लर जाने का समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप 29 अक्टूबर को इस करवा चौथ पर बिना पार्लर जाए फ्रेस, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आपकी किचन में मौजूद नारियल किसी वरदान से कम नहीं है।
महंगे ट्रीटमेंट की जगह नारियल का इस्तेमाल आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देकर सॉफ्ट और चमकदार बना सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल ऑयल, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे का निखार बढ़ाने में बेहद असरदार हैं।

(Image Source: AI-Generated)
स्किन के लिए नारियल के फायदे
नारियल में मॉइश्चराइजिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा को अच्छी तरह हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा, यह डेड स्किन को हटाकर नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है और चेहरे की झुर्रियों व दाग-धब्बों को काफी हद तक कम करता है।
नारियल और शहद का फेस पैक
स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने और नेचुरल ग्लो पाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से साफ कर लें।
नारियल और बेसन का फेस पैक
अगर चेहरे से टैनिंग हटानी है और स्किन को ब्राइट दिखाना है, तो दो चम्मच बेसन में एक चम्मच नारियल तेल और थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर हटा लें।
नारियल और हल्दी का फेस पैक
पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। यह आसान सा पैक आपकी स्किन को एंटीसेप्टिक सुरक्षा देता है और चेहरे को साफ बनाता है।
नारियल और दही का फेस पैक
चेहरे की टैनिंग और सनबर्न को कम करने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में दो चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह पैक आपकी स्किन को अच्छी खासी ठंडक और ताजगी देता है।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
कोई भी फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। पैक को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और कोई हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें। अच्छे निखार के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
इन बातों का रखें खास ध्यान
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इन पैक्स में नारियल तेल का इस्तेमाल कम मात्रा में करें। इसके अलावा, किसी भी तरह की एलर्जी के खतरे से बचने के लिए पहली बार चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ के फेशियल के लिए नहीं जाना पड़ेगा पार्लर, मसूर दाल से घर पर बना लें फेस पैक, नोट करें सही तरीका
यह भी पढ़ें- मांड का ऐसे करें इस्तेमाल, घर पर तैयार हो जाएगा फेस सीरम; कुछ दिनों में ही खिली-खिली नजर आएगी त्वचा
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।