Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sensitive Skin के लिए बने हैं ये 4 Essential Oils, रोजाना इस्तेमाल से दूर हो सकती हैं कई समस्याएं

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 11:45 PM (IST)

    हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स में आज एसेंशियल ऑयल्स (Essential Oils) का काफी चलन है लेकिन अगर आपको ...और पढ़ें

    सेंसिटिव स्किन के लिए परफेक्ट हैं 4 Essential Oils (Image Source: Freepik)
    सेंसिटिव स्किन के लिए परफेक्ट हैं 4 Essential Oils (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. एसेंशियल ऑयल, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं।
    2. सेंसिटिव स्किन पर कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।
    3. हर फेशियल ऑयल का इस्तेमाल सेंसिटिव स्किन पर नहीं किया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Essential Oils For Sensitive Skin: त्वचा सेंसिटिव (Sensitive Skin) हो, तो कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है। स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए कई तरह के फेशियल ऑयल्स (Facial Oils) का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें इनका यूज करने से रिएक्शन भी देखने को मिल जाते हैं, ऐसे में आइए आज आपको सेंसिटिव स्किन के लिए कुछ एसेंशियल ऑयल्स के बारे में बताते हैं।

    लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल

    अगर त्वचा सेंसिटिव है, तो आप लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, कि यह न सिर्फ इन्फेक्शन को दूर करता है, बल्कि आपकी स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से भी बचाता है। शरीर पर इसकी मालिश से भी बॉडी को काफी रिलैक्स किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- मौसम बदलते ही शुरू हो जाती है बाल झड़ने की समस्या, तो अपनाएं ये 5 असरदार Hair Care Tips

    टी ट्री एसेंशियल ऑयल

    हेल्दी हेयर और स्कैल्प के लिए टी ट्री एसेंशियल ऑयल भी काफी फायदेमंद होता है। यह सिर्फ ब्यूटी बेनिफिट्स ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दी-खांसी की समस्या में भी इसका इस्तेमाल आपको राहत पहुंचा सकता है। वहीं, स्किन पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने में भी यह काफी लाभदायक होता है।

    पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल

    अगर आप सेंसिटिव स्किन के लिए कोई एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल ऑयल ढूंढ रहे हैं, तो पेपरमिंट ऑयल भी एक बढ़िया ऑप्शन है। स्किन पर होने वाले रैशेज, खुजली या खारिश को दूर करने से लेकर कील-मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में भी यह एसेंशियल ऑयल काफी फायदेमंद होता है।

    खबरें और भी

    नीलगिरी एसेंशियल ऑयल

    नीलगिरी का तेल भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह कील-मुंहासों और एक्जिमा जैसी समस्याओं को दूर करने में भी काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अगर आपको किसी कीड़े-मकोड़े ने काट लिया है, तो इससे होने वाली सूजन और घाव को कम करने के लिए भी नीलगिरी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- गर्मी से मुरझाए चेहरे को दें शहद का पोषण, जानें इसके Face Packs बनाने के 5 अलग-अलग तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।