Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Egg Benefits For Hair: डैंड्रफ दूर करने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, बालों पर अंडे लगाने के हैं ढेरों फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 02:45 PM (IST)

    Egg Benefits For Hair आजकल बालों की समस्याएं आम हैं। लोग बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं इनमें अ ...और पढ़ें

    Egg Benefits For Hair: स्कैल्प पर लगाएं अंडे का हेयर मास्क
    Egg Benefits For Hair: स्कैल्प पर लगाएं अंडे का हेयर मास्क

    HighLights

    1. अंडे बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।
    2. अंडे के इस्तेमाल से बाल सिल्की और शाइनी नजर आते हैं।
    3. प्रोटीन से भरपूर अंड़े बालों को मजबूत करन में कारगर है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Egg Benefits For Hair: आमतौर पर लोग ब्रेकफास्ट में अंडे खाते हैं, इससे ऑमलेट, भुर्जी, सैंडविच और कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रोटीन से भरपूर अंड़े बालों को स्वस्थ रखते हैं। यह आपके बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन में अंडे शामिल करते हैं, तो इससे आपके बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं, बालों पर अंडे लगाने के फायदे और इससे मास्क बनाने का तरीका।

    बालों की ग्रोथ में सहायक

    प्रोटीन से भरपूर अंडे आपके स्कैल्प को पोषण देते हैं। आप अपने बालों पर अंडे की जर्दी और सफेदी से मालिश कर सकते हैं। इससे आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे। बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप हफ्ते में एक-दो बार स्कैल्प पर अंडे लगा सकते हैं, जिससे बालों का झड़ना भी कंट्रोल हो जाएगा।

    बालों को डैमेज होने से बचाएं

    अक्सर बदलते मौसम में बाल काफी रफ और डल हो जाते हैं। अंडे में प्राकृतिक केराटिन के साथ प्रोटीन होता है जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं। इसके लिए अंडे की सफेदी में थोड़ा जैतून का तेल, नारियल का तेल, मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद धो लें।

    यह भी पढ़ें: घर बैठे ऐसे ठीक करें अपनी स्किन पिगमेंटेशन की समस्या!

    बालों को मॉइस्चराइज करता है

    जिन लोगों को ड्राई स्कैल्प की समस्या है, उनके लिए अंडे काफी गुणकारी साबित हो सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए एक बाउल में अंडे तोड़ लें, इसे अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें एक-दो बड़े चम्मच अरंडी का तेल मिक्स करें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं, करीब आधे घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

    खबरें और भी

    डैंड्रफ को दूर करने में मददगार

    यह कंडीशनिंग हेयर मास्क है, जिसके इस्तेमाल से आप डैंड्रफ की समस्या से राहत पा सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक कटोरे में एक पूरा अंडा फेंटना होगा, अब इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं, करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें: इस तरह बालों में लगाएं एलोवेरा जेल, झड़ने-टूटने से लेकर हर समस्या से मिलेगी राहत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik