विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ 15 मिनट में हाथों को भरा-भरा लुक देंगे Karwa Chauth के ये 5 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, देखें फोटोज

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:12 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 07:59 AM (IST)

देखिए Karwa Chauth के लिए 5 सुपर-ईजी और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स, जिन्हें आप घर बैठे बमुश्किल 10-15 मिनट में खुद लगा सकती हैं।

मंडला से लेकर बारीक बेल तक, करवाचौथ के लिए परफेक्ट हैं 5 मेहंदी डिजाइन (Image Source: AI-Generated)

मंडला से लेकर बारीक बेल तक, करवाचौथ के लिए परफेक्ट हैं 5 मेहंदी डिजाइन (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ की थाली सजी हो और हथेलियों पर पिया के नाम की महकती लाली न रचे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां, शादी का यह पहला साल हो या लंबा सुहाना सफर, हाथों में रची गहरी मेहंदी ही इस पावन पर्व की असली पहचान है।

लेकिन, घर के काम और पूजा की भागदौड़ के बीच गली-नुक्कड़ पर लगी कतारों में घंटों बिताना हर बार मुमकिन नहीं होता। अगर समय की कमी के चलते आप भी इस साल परेशान हैं, तो फिक्र छोड़ दीजिए।

हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसे आसान मेहंदी डिजाइन्स (Karwa Chauth Mehndi Designs), जिन्हें आप खुद सिर्फ 10 से 15 मिनट में लगा सकती हैं। कम वक्त और कम मेहनत में रचने वाले ये डिजाइन्स आपके त्योहार के निखार में चार चांद लगा देंगे।

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-1

Karwa Chauth Mehndi Design

(Image Source: AI-Generated)

अरेबिक मेहंदी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती और समय बचाने के लिए यह सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें हथेली के एक कोने से शुरू होकर उंगलियों तक जाने वाली एक तिरछी बेल बनाई जाती है। इसमें आप मोटे फूलों, पत्तियों और जाली का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डिजाइन कम समय में पूरे हाथ को भरा-भरा और बेहद खूबसूरत लुक देता है।

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-2

Simple Mehndi Designs for Karwa Chauth

(Image Source: AI-Generated)

अगर आपको बिल्कुल साफ-सुथरा और अट्रैक्टिव डिजाइन पसंद है, तो गोल टिक्की या मंडला आर्ट जरूर ट्राई करें। इसमें हथेली के बिल्कुल बीचों-बीच एक बड़ा गोलाकार चक्र बनाया जाता है, जिसके अंदर बारीक डिजाइन भरे जाते हैं। इसके साथ सभी उंगलियों के पोरों को मेहंदी से पूरा भर दिया जाता है। यह डिजाइन बहुत जल्दी बन जाता है और हाथों को एकदम रॉयल लुक देता है।

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-3

mehndi designs for Karwa Chauth

(Image Source: AI-Generated)

आजकल की महिलाओं के बीच ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी का काफी क्रेज है। इसमें पूरी हथेली को खाली छोड़कर सिर्फ कलाई पर एक सुंदर ब्रेसलेट या कंगन जैसा डिजाइन बनाया जाता है। इसके बाद एक या दो उंगलियों पर रिंग का डिजाइन बनाकर उसे कलाई वाले ब्रेसलेट से बारीक चेन या डॉट्स के जरिए जोड़ दिया जाता है। यह स्टाइलिश भी है और बहुत जल्दी बन भी जाता है।

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-4

Last minute Karwa Chauth mehndi ideas

(Image Source: AI-Generated)

अगर आपकी ड्राइंग बहुत अच्छी नहीं है, तब भी आप इस डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं। अपनी हथेली पर दो या तीन बड़े-बड़े गुलाब या कमल के फूल बनाएं और उनके आस-पास छोटी-छोटी पत्तियां और बिंदु लगा दें। आप चाहें तो फूलों के अंदर शेडिंग भी कर सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में बेहद सोबर लगता है और झटपट तैयार हो जाता है।

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-5

Minimalist mehndi patterns

(Image Source: AI-Generated)

जो महिलाएं अपनी हथेली को सिंपल रखना चाहती हैं, उनके लिए यह डिजाइन परफेक्ट है। इसमें हथेली के बीच में सिर्फ एक छोटा-सा फूल, चांद या अपनी पसंद का कोई शुभ चिन्ह बना लें। इसके बाद अपनी पांचों उंगलियों पर थोड़े भारी और बारीक डिजाइन बनाएं। यह कम से कम मेहनत में सबसे आकर्षक और ट्रेंडी लुक देता है।

यह भी पढ़ें- महंगी साड़ी या सूट से ज्यादा जरूरी है उसे कैरी करने का सलीका, करवाचौथ के लिए नोट कर लें 4 स्टाइलिंग टिप्स

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर वेडिंग लहंगे में नई-नवेली दुल्हन के जैसे ढाएंगी कहर! बस फॉलो करें ये स्टाइलिश टिप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।